लक्ष्मी पंचमी के दिन बन रहा है महासंयोग, इन 3 उपायों से दूर होगी धन से जुड़ी समस्या!

Lakshmi Panchami 2024: क्या आप भी लंबे समय से धन की कमी का सामना कर रहे हैं? क्या आपके घर में भी सुख-शांति नहीं रहती है? अगर हां, तो ऐसे में आप लक्ष्मी पंचमी के दिन यानी आज 3 उपाय कर सकते हैं, जिससे आपके जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

Lakshmi Panchami 2024
विज्ञापन

Lakshmi Panchami 2024: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनको कभी भी धन से जुड़ी समस्या नहीं होती है। अगर आपको भी धन की देवी को प्रसन्न करना है, तो इसके लिए आप लक्ष्मी पंचमी के दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं।

दरअसल, लक्ष्मी पंचमी का दिन मां लक्ष्मी को ही समर्पित होता है। इस दिन विशेष तौर पर धन की देवी की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर वर्ष चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि पर लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार आज यानी 12 अप्रैल 2024 को लक्ष्मी पंचमी है। आइए जानते हैं धन की देवी को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।

विज्ञापन

लक्ष्मी पंचमी पर बन रहा है महासंयोग

बता दें कि इस साल लक्ष्मी पंचमी बहुत खास है, क्योंकि इस दिन महासंयोग बन रहा है। इस बार लक्ष्मी पंचमी शुक्रवार के दिन पड़ रही है और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इसके अलावा आज से करीब 7 साल पहले 2016 में लक्ष्मी पंचमी के दिन शुक्रवार पड़ा था।

कमल का फूल

देवी लक्ष्मी कमल पर विराजमान रहती हैं। इसलिए मां लक्ष्मी को अगर आप लक्ष्मी पंचमी के दिन कमल का फूल चढ़ाते हैं, तो इससे वो प्रसन्न होती हैं। साथ ही अपने भक्तों को सुख-शांति, समृद्धि और धन-ऐश्वर्या का आशीर्वाद देती हैं।

विज्ञापन

खीर

धार्मिक मान्यता के अनुसार, लक्ष्मी पंचमी के दिन देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना शुभ होता है। इससे मां प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी समस्याओं को दूर करती हैं। इसके अलावा अपने भक्त की सभी इच्छाओं को भी पूरा करती हैं।

गौ सेवा

कहा जाता है कि जो लोग गौ सेवा करते हैं, उन पर सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धन की देवी की कृपा पाने के लिए आप लक्ष्मी पंचमी के दिन गाय को चारा खिला सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि जीवन भर आपको धन की कमी न हो, तो इसके लिए आप गौ माता की सेवा जरूर करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ