घर में कुत्ता पालने से क्या नुकसान? कथावाचक ने देवताओं से जोड़कर बताया कारण

Astro Tips: सनातन धर्म के लोगों के लिए देवी-देवताओं की पूजा का खास महत्व है। हालांकि कई बार व्यक्ति की कुछ गलतियों के कारण भगवान उससे नाराज हो जाते हैं। चलिए जानते हैं उस घर में देवी-देवताओं का वास होता है या नहीं, जहां कुत्ते पाले जाते हैं।

Astro Tips

घर में कुत्ता पालना शुभ या अशुभ?

विज्ञापन

Astro Tips: कुत्ता पालना आज के समय में ट्रेंड बना गया है। कुछ लोग कुत्ते को न सिर्फ पालते हैं बल्कि उसे घर के सदस्य की तरह प्यार भी करते हैं। उसे अपने साथ एक ही कंबल में सुलाते हैं और वो ही खिलाते हैं जो खुद खाते हैं। हालांकि कई बार व्यक्ति की ये गलती उनके ऊपर भारी भी पड़ सकती है। जहां कुछ लोग कुत्ते को पालना शुभ मानते हैं तो कुछ अशुभ भी मानते हैं। चलिए डॉ. श्यामसुंदर पाराशर से जानते हैं धार्मिक दृष्टि से घर में कुत्ता पालना शुभ होता है या अशुभ?

घर में कुत्ता पालना चाहिए या नहीं?

सोशल मीडिया पर कथावाचक डॉ. श्यामसुंदर पाराशर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि, ‘जिस घर में कुत्ता होता है उस घर की कोई भी वस्तु देवी-देवता स्वीकार नहीं करते हैं। वहां सब अपवित्र होता है। इसका स्पर्श भी अपवित्र माना गया है।’ इसी के आगे उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब ये नहीं है कि आप कुत्ते से घृणा करें। कुत्ते को रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। लेकिन उसे घर में पालना नहीं चाहिए। उसे अपने साथ सुलाना नहीं चाहिए।’

विज्ञापन

किन लोगों को नहीं पालना चाहिए कुत्ता?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की जन्म कुंडली में केतु गृह लग्न भाव में स्थित होता है या केतु अशुभ स्थिति में निर्मित हो उन्हें कुत्ता नहीं पालना चाहिए। यदि ऐसे लोग कुत्ता पालते हैं तो उनके जीवन में बार-बार परेशानियां आती हैं। व्यक्ति को आए दिन सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ