केदारनाथ में 2013 की जलप्रलय के बाद अब खुलेगा यात्रा का पारंपरिक पैदल मार्ग, भक्तों को होगी आसानी

Kedarnath News: साल 2013 में केदारनाथ में आई जलप्रलय से वहां काफी नुकसान हुआ था. केदारनाथ यात्रा का पारंपरिक पैदल मार्ग जगह-जगह से ध्वस्त हो गया था. अब इस रास्ते को फिर से दुरस्त कर दिया गया है, श्रद्धालु इसी पारंपरिक पैदल मार्ग से बाबा केदार के धाम पहुंच सकेंगे.

Untitled design (1)

Photo Credit - Social Media

Kedarnath News: केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु पारंपरिक पैदल मार्ग से यात्रा कर सकेंगे. बता दें कि, यात्रा का यह पारंपरिक पैदल मार्ग 2013 में आई जलप्रलय के दौरान बीच-बीच से ध्वस्त हो गया था. अब लोक निर्माण विभाग और डीडीएमए ने इस पुराने मार्ग को फिर से दुरुस्त कर दिया है. रामबाड़ा और गरुड़चट्टी के बीच 5.35 किलोमीटर का पैदल मार्ग भी बना लिया है.

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को होगी आसानी

यह पुराना पैदल मार्ग रामबाड़ा-गरुड़चट्टी से होता हुआ केदारनाथ जाता है. 2013 के बाद से इसे अब 2026 में फिर से खोला जाएगा. इस रास्तो को नए रास्ते की तुलना में सीधा और अधिक आसान माना जाता है. ऐसे में श्रद्धालुओं को इस मार्ग से यात्रा करने में लाभ होगा. खबरों के मुताबिक इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे.

विज्ञापन

यात्रा के लिए पुराना मार्ग तैयार

रामबाड़ा-गरुड़चट्टी के बीच 5.35 किलोमीटक का मार्ग 2023-2024 में तैयार कर दिया गया था. रामबाड़ा से केदारनाथ तक का पैदल मार्ग 2024 में तैयार कर लिया गया था. इस समय रास्ते पर रेलिंग और पेंटिंग का काम चल रहा है. बता दें कि, यह पुराना मार्ग नए रास्ते की तुलना में करीब डेढ़ किलोमीटर तक छोटा है. इस वर्ष यात्रा आरंभ होने के साथ ही इस मार्ग को खोल दिया जाएगा. हालांकि, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद प्रशासन पर निर्भर करेगा की वह यात्रियों की आवाजाही कौन से रास्ते से कराते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ