Shani Jayanti 2026: सूर्य-शनि के बीच पिता-पुत्र के संबंध के बावजूद है कट्टर शत्रुता, जानिए इसके पीछे की पौराणिक मान्यता

Shani Jayanti 2026: शनिदेव और सूर्यदेव के बीच पिता और पुत्र का संबंध माना जाता है. इसके बाद भी दोनों के बीच शत्रुता का भाव है. शनि और सूर्य के बीच शत्रुत्रा क्यों है चलिए पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जानते हैं.

SURYA SHANI DEV.jpg

Photo Credit- News24GFX

Shani Jayanti 2026: शनिदेव को कर्मों के अनुसार फल देने वाला माना जाता है. शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय के देवता के रूप में पूजते हैं. अब ज्येष्ठ महीने में अमावस्या के दिन शनि जयंती का पर्व है. शनि जयंती 16 मई 2026, दिन शनिवार को मनाई जाएगी. शनि जयंती के मौके पर शनिदेव और सूर्यदेव के रिश्ते और उनके बीच शत्रुता के संबंध के बारे में जानते हैं. सूर्य शनि के बीच पिता-पुत्र का रिश्ता होने के बाद भी वह शत्रु माने जाते हैं. इसको लेकर एक पौराणिक मान्यता है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

सूर्यदेव हैं शनि के पिता

कर्मफलदाता और दंडाधिकारी के पिता सूर्यदेव माने जाते हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार, सूर्यदेव का विवाह शिल्पी विश्वकर्मा की पुत्री संज्ञा से हुआ था. एक बार संज्ञा अपनी परछाई छाया को सूर्यदेव की सेवा में छोड़कर तपस्या के लिए चली गई थीं. तब सूर्यदेव और छाया के मिलन से शनिदेव का जन्म हुआ. इस प्रकार शनिदेव के पिता सूर्यदेव माने जाते हैं. इन दोनों के बीच पिता-पुत्र का रिश्ता होने के बाद भी शत्रुता क्यों है चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

शनि-सूर्य के बीच शत्रुता का भाव

पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब शनिदेव का जन्म हुआ तो उनके अंदर छाया के गुण थे. सूर्यदेव को संदेह हुआ कि, शनि उनके पुत्र नहीं हैं. सूर्यदेव ने छाया को अपमानित करते हुए कहा कि, यह मेरा पुत्र नहीं है. इसपर शनिदेव नाराज हो गए. शनिदेव ने क्रोध में सूर्य को देखा और वह काले पड़ गए.

विज्ञापन

सूर्यदेव परेशान होकर शिव जी के पास पहुंचें. भगवान शिव ने उन्हें गलती का अहसास कराया और श्राप मुक्त किया. सूर्यदेवव को अपना तेज वापस मिल गया. हालांकि, इस घटना के बाद से सूर्य और शनि के बीच संबंध खराब हो गए. यह संबंध खराब होने के बाद से ही सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का रिश्ता होने के बाद भी शत्रुता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ