Jyeshtha Amavasya 2026: 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या पर चंद्र करेंगे गोचर, जानें राशियों पर प्रभाव और पूजा का शुभ मुहूर्त

Jyeshtha Amavasya 2026: हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर ज्येष्ठ अमावस्या मनाई जाती है, जिस दिन व्रत रखने और पूजा-पाठ करने का विधान है. यहां पर आप 16 मई 2026 को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त और चंद्र गोचर के समय के बारे में जानेंगे. साथ ही आपको ज्येष्ठ अमावस्या से जुड़ी अन्य मुख्य बातों के बारे में जानने को मिलेगा.

Jyeshtha Amavasya 2026

Credit- AI Gemini

Jyeshtha Amavasya 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली प्रत्येक अमावस्या का खास महत्व है, जिसकी पूजा हर महीने एक बार की जाती है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस समय ज्येष्ठ माह चल रहा है, जिसके कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर ज्येष्ठ अमावस्या मनाई जाएगी, जो कि साल 2026 में 16 मई को है. इस दिन शनि देव, माता सावित्री, भगवान शिव, विष्णु जी, मां लक्ष्मी, सूर्य देव और पितरों की पूजा करना शुभ होता है. साथ ही व्रत रखने का विधान है. मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या पर पूजा करने से पितृ दोष, शनि दोष और जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन

हालांकि, इस बार ज्येष्ठ अमावस्या पर चंद्र ग्रह का गोचर भी हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए अब जानते हैं ज्येष्ठ अमावस्या पर चंद्र गोचर के समय, पूजा के शुभ मुहूर्त और चंद्रमा के राशि गोचर के 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में.

विज्ञापन

ज्येष्ठ अमावस्या की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:07 से सुबह 04:48
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:50 से दोपहर 12:45
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:05 से रात 08:08
  • अमृत काल- दोपहर 01:15 से दोपहर 02:40
  • निशिता मुहूर्त- रात 11:57 से सुबह 12:38

ज्येष्ठ अमावस्या पर किस समय होगा चंद्र गोचर?

द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 मई 2026 को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रात में 10 बजकर 46 मिनट पर चंद्र ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा. हालांकि, इससे पहले यानी अभी चंद्र महाराज मेष राशि में संचार कर रहे हैं, जबकि इस गोचर के बाद मिथुन राशि में भ्रमण करेंगे.

विज्ञापन

12 राशियों पर चंद्र गोचर का कैसा पड़ेगा प्रभाव?

शुभ प्रभाव-

  • मिथुन राशि (Gemini)
  • तुला राशि (Libra)
  • मकर राशि (Capricorn)
  • कुंभ राशि (Aquarius)

अशुभ प्रभाव

विज्ञापन
  • मेष राशि (Aries)
  • सिंह राशि (Leo)
  • कन्या राशि (Virgo)
  • धनु राशि (Sagittarius)
  • मीन राशि (Pisces)

सामान्य प्रभाव

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ