Kaalchakra: सावन के आखिरी सोमवार पर पाएं शिव की विशेष कृपा, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

Kaalchakra Today: साल 2025 में 09 अगस्त को भगवान शिव को समर्पित सावन माह का समापन होगा। हालांकि आज 04 अगस्त को सावन माह का आखिरी सोमवार है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं सावन माह के आखिरी सोमवार के महत्व, पूजा के मुहूर्त और उपायों के बारे में।

Kaalchakra Today 04 August 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Kaalchakra Today 04 August 2025: आज 04 अगस्त 2025 को सावन माह का आखिरी सोमवार है। आज के पावन दिन भगवान शिव की पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखना बेहद शुभ माना जाता है। जहां विवाहित जातक अपने जीवन को सुखी बनाने के लिए सावन सोमवार का व्रत रखते हैं, वहीं अविवाहित जातक योग्य जीवनसाथी की चाह में ये उपवास रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग आज पूरी श्रद्धा भाव से पूजा-पाठ करते हैं, शिव जी उनकी हर इच्छा को पूरा करते हैं।

सावन माह के आखिरी सोमवार के शुभ मौके पर आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको शिव जी की पूजा के शुभ मुहूर्त और उपायों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Shiv

सावन सोमवार के उपाय

  • धन प्राप्ति का उपाय

सावन के आखिरी सोमवार यानी आज भगवान शिव की पूजा करें। महादेव को भस्त भभूति का तिलक लगाएं। साथ ही मां गौरी को कुमकुम का तिलक लगाएं। कलावे में 9 गांठ लगाकर शिव-गौरी के सामने रखें और घी के 05 दीपक जलाएं। मां गौरी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। देवी-देवताओं को बूंदी के लड्डू बनाकर भोग लगाएं। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। पूजा करने के बाद परिवार के किसी बड़े व्यक्ति के हाथ से कलाई पर कलावा बंधवाएं। इस उपाय से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

  • संतान सुख का उपाय

जिन लोगों को संतान का सुख नहीं मिल रहा है, वो आज शंकर-गौरी की प्रतिमा के सामने घी और तिल के तेल के 5-5 दीपक जलाएं। देवी गौरी को लाल, पीले और हरे रंग के कपड़े अर्पित करें। साथ ही सूजी के हलवे का भोग लगाएं। इस दौरान ऊँ हरि नम: मंत्र का जाप करें। पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था कराएं। इस उपाय से आपको शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और संतान सुख की इच्छा भी जल्द पूरी हो सकती है।

विज्ञापन
  • कारोबार बढ़ाने का उपाय

जिन लोगों को बार-बार कारोबार में नुकसान हो रहा है, वो सावन माह के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव और देवी गौरी के सामने घी के 11 दीपक जलाएं। मां गौरी को बैंगनी रंग के कपड़े और खोए की मिठाई अर्पित करें। इस दौरान ॐ महागौर्यै नमः मंत्र का जाप करें। साथ ही 11 जरूरमंद लोगों को भोजन कराएं। इस उपाय से आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही कारोबार में हो रहा नुकसान भी धीरे-धीरे कवर होने लगेगा।

यदि आप सावन सोमवार के दिन करने वाले अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ