हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kaalchakra: पूजा से जुड़ी ये एक गलती छीन लेगी सुख-चैन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए नियम

Kaalchakra Today: आज 22 जून 2026 दिन सोमवार के कालचक्र में पूजा-पाठ से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में जानते हैं. पूजा में की गई छोटी सी गलती से आपका सुख छीन सकता है. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 22 June 2026: आज 22 जून 2026, दिन सोमवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी और धूमावती जयंती है. आज अष्टमी तिथि का समापन शाम को 3 बजकर 39 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद नवमी तिथि का आरंभ होगा. आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इसके बाद हस्त नक्षत्र आरंभ हो जाएगा. व्यतीपात योग सुबह को 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. इसके बाद व्यरीयान् योग आरंभ हो जाएगा. आज बव, बालव और कौलव करण रहेगा. राहुकाल सुबह 07 बजकर 09 मिनट से लेकर 08 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र में पूजा से जुड़े नियमों के बारे में जानते हैं.

पूजा के दौरान पूजा सामग्री का महत्व

पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री का बेहद खास महत्व होता है. देवी-देवताओं की पूजा करने और उनकी कृपा दिलाने के लिए सामग्री बेहद शुभ मानी जाती है. पूजा की थाली में इन सामग्री को रखना चाहिए. सामग्री को पंचतत्व संतुलन के अनुसार रखना चाहिए. इससे पूजा करने वाले के शरीर में पंचतत्व संतुलन में रहते हैं. ऐसा करने से शरीर में सात्विक्ता और सकारात्मकता बढ़ती है. आइये इसक बारे में जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Ratna Shastra: मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता, तो जरूर धारण करें ये 3 रत्न, बदल सकती है तकदीर

विज्ञापन

पूजा खाली में सामग्री रखने के नियम

पूजा की थाली में सबसे पहले सप्त नदियों का जल रखना चाहिए. अगर सप्त नदियों का जल रखना संभन नहीं है, तो आप थाली में गंगा जल रख सकते हैं. पूजा की थाली में पृथ्वी तत्व के लिए रोली, कुमकुम, चंदन और अक्षत आदि रखें. अग्नि तत्व के लिए पूजा की थाली में दीपक और कपूर रखना चाहिए. वायु तत्व के लिए अगरबत्ती रखें. अगरबत्ती सुगंध के लिए रखी जाती है. आकाश तत्व के लिए घंटी रखें. इन सभी चीजों को पूजा की थाली में रखना चाहिए. पूजा में इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए. वरना छोटी सी गलती से आपको जीवन में परेशानी हो सकती है.

पूजा-पाठ से जुड़े अन्य नियमों के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola