Kaalchakra: कैसे पूजा-पाठ करने से बनेंगे अमीर, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए घर में पूजा के नियम

Kaalchakra Today: आज 16 जून 2026 दिन मंगलवार को कालचक्र में घर में पूजा के नियमों के बारे में जानते हैं. घर में कैसे पूजा करने से आप धनवान बन सकते हैं आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

pandit suresh pandey.jpg

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Kaalchakra Today 16 June 2026: आज 16 जून 2026, दिन मंगलवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. यह तिथि रात 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगी इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ होगी. आर्द्रा नक्षत्र शाम को 4 बजकर 12 मिनट तक रहेगा इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा. वृद्धि योग रात को 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा और इसके बाद ध्रुव योग रहेगा. त्रिपुष्कर योग शाम को 4 बजकर 12 मिनट से लेकरर रात को 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही अशुभ मुहूर्त राहुकाल दोपहर को 3 बजकर शाम को 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र में घर में पूजा-पाठ करने के बारे में जानते हैं.

सुख-शांति के लिए ऐसे करें घर में पूजा

घर में तनाव बना हुआ है रिश्ते खराब हो रहे हैं, तो ऐसे में घर में श्रीरामचरित मानस का पाठ कराना चाहिए. आपको घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए तुलसी दास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ कराएं. आप अखंड पाठ नहीं करा सकते हैं, तो इसका पाठ खुद से कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको घर-परिवार में सुख-शांति मिलती है. परिवार में रिश्तों में तनाव चल रहा है तो इसे दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

अमीर बनने के लिए ऐसे करें पूजा

धनवान बनने के लिए विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इसका पाठ करने से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा. कनकधारा स्तोत्र और श्रीसूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है. श्रीसूक्त का पाठ करने से शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. धनवान बनने के लिए आपको इस तरह से पूजा करनी चाहिए. यह आपके लिए अच्छा होता है.

आर्थिक स्थिति मजबूत करने और धनवान बनने के लिए पूजा कैसे करनी चाहिए इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ