Mangal Gochar: सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश कर गए मंगल, मकर समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें

Mangal Gochar: मंगल ग्रह आज सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका में प्रवेश कर गए हैं. मंगल ग्रह के इस गोचर से राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा. मंगल गोचर कई राशियों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है.

rashi.jpg_fa6521
1 / 6
Mangal Gochar Bhagyashali Rashiyan

Mangal Gochar: मंगल ग्रह आज 16 जून 2026, दिन मंगलवार को सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं. आइये मंगल गोचर से किन राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा जानते हैं.

विज्ञापन

मंगल गोचर राशिफल

मंगल गोचर राशिफल2 / 6

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन करना जीवन चुनौतियों को बढ़ा सकता है. मंगल गोचर के कारण वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है. इन्हें रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि 3 / 6

करियर के मोर्चे पर वृषभ राशि के लोगों को परेशानी हो सकती है. मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करना कार्यस्थल पर मुश्किलें बढ़ा सकता है. जिम्मेदारी बढ़ने से आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

कर्क राशि वालों के रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. सेहत के लिहाज से परेशान रहना पड़ सकता है. शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष से चिंता मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

मकर राशि वालों के लिए मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर अशुभ हो सकता है. आपको रिश्तों में तनाव और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों में आपका खर्च बढ़ सकता है.

मंगल गोचर प्रभाव

मंगल गोचर प्रभाव6 / 6

मंगल ग्रह ने कृत्तिका नक्षत्र में गोचर किया है. इस गोचर के प्रभाव से इन 3 राशियों को परेशान होना पड़ सकता है. इन्हें राहत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन