हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kaalchakra: इन चार ऋण के कारण लग जाता है खुशियों को ग्रहण, जानें कैसे करें इन्हें खत्म?

Kaalchakra Today: हिंदू धर्म में ऐसे ऋण के बारे में बताया है जिसके कारण व्यक्ति जीवन में परेशान रहता है. अगर किसी के ऊपर यह ऋण हो तो उसके जीवन में खुशियों को ग्रहण लग जाता है. चलिए पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 4 February 2026: व्यक्ति अगर पितरों का श्राद्ध नहीं करता है तो ऐसे में पितृ ऋण का श्राप लगता है. इसी प्रकार हिंदू धर्म में चार ऋण ब्रह्म ऋण, पितृ ऋण, गुरु ऋण और देव ऋण के बारे में बताया गया है. व्यक्ति इन चार ऋण में से किसी एक से प्रभावित होता है तो उसे समस्या का सामना करना पड़ता है. आपको इन ऋण की कैसे पहचान करें और क्या उपाय करें चलिए जानते हैं.

आज 4 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि, जीवन में चार प्रकार के ऋण के कारण व्यक्ति परेशान रहता है. उसे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और हमेशा दुखी रहता है. आप इन चार ऋण के बारे में और इनके उपायों के बारे में आज के कालचक्र में जानते हैं.

पितृ ऋण

विज्ञापन

संतान न होना, महिला का बार-बार गर्भपात होना संतान के होने पर उसका बीमार रहना पितृ ऋण के कारण हो सकता है. पितृ ऋण के कारण संतान बुरी संगति का शिकार होती है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होती है. यह सभी पितृ ऋण के कारण होता है. पितृ ऋण होने से समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है. नौकरी छूट जाती है और व्यापार में नुकसान होता है. परिवार के लोगों पर दुर्घटना का साया रहता है.

पितृ ऋण खत्म करने के उपाय

विज्ञापन

पितृ ऋण के कारण आप परेशान हैं तो इसे खत्म करने के लिए खास उपायों को करना चाहिए. आप घर में 5 वेदपाठी को बुलाए जिसे वेदों को अच्छे से पढ़ना आता हो. उन वेदपाठी से श्रीमद् भागवत कथा का पाठ कराएं. उनसे पाठ करवाने के साथ श्रद्धापूर्वक उन्हें विदा करें. बिहार में गया नाम की जगह पर जाकर पितरों का श्राद्ध और पिड़दान करें. इसके बाद घर पर हवन कराएं और भंडारे का आयोजन करें. इन सभी उपायों को करने से पितृ ऋण को खत्म कर सकते हैं.

यदि आप अन्य सभी ऋण और इनके उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: गेट पर लगी नेमप्लेट से प्रभावित होती है परिवार की तरक्की, जानें सही दिशा, डिजाइन और रंग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola