Vastu Tips: गेट पर लगी नेमप्लेट से प्रभावित होती है परिवार की तरक्की, जानें सही दिशा, डिजाइन और रंग

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर लोग नेमप्लेट लगाते हैं. वैसे तो यह सिर्फ पहचान और सजावट का एक हिस्सा मानी जाती है. लेकिन वास्तु में इसका खास महत्व होता है. घर के बाहर लगी नेमप्लेट परिवार की तरक्की प्रभावित करती है. चलिए नेमप्लेट से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में जानते हैं.

Vastu Tips

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Vastu Tips: लोग घर के बाहर एड्रेस और पहचान के लिए नेमप्लेट लगाते हैं. वैसे तो लोग इसे केवल सजावट का हिस्सा मानते है लेकिन वास्तु में इसका खास महत्व है. घर के बाहर लगी नेमप्लेट घर में पॉजिटिव एनर्जी लाती है. लेकिन अगर यह वास्तु के अनुसार न लगाई जाए तो इसके कारण परेशानी हो सकती है. घर के बाहर नेमप्लेट लगाने को लेकर वास्तु के क्या नियम है चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्या जरूरी है नेमप्लेट लगाना?

घर के बाहर मेन गेट पर नेमप्लेट लगाना वास्तु की दृष्टि से अच्छा होता है. घर का मुख्य द्वार आने-जाने का रास्ता होता है इसी के जरिए घर में पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी आती है. आप घर के दरवाजे पर नेमप्लेट लगाते हैं तो यह शुभ संकेत के तौर पर होती है. कोई भी घर में आने से पहले नेमप्लेट को देखता है इसे साफ-सुथरा और अट्रैक्टिव रखना चाहिए. इससे घर में आने वाला व्यक्ति पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है.

विज्ञापन

नेमप्लेट के लिए दिशा

आपके घर का मुख किस दिशा में है उसके हिसाब से आपको नेमप्लेट लगानी चाहिए. अगर घर का मेन गेट उत्तर या पूर्व दिशा की ओर है तो नेमप्लेट मेटल की बनी होनी चाहिए. लेकिन दरवाजे का मुंह दक्षिण दिशा में या पश्चिम दिशा में है तो आपको घर के बाहर लकड़ी की नेमप्लेट लगानी चाहिए. सही दिशा में और वास्तु नियमों के अनुसार लगी नेमप्लेट घर में पैसा और तरक्की लेकर आती है.

नेमप्लेट की डिजाइन

नेमप्लेट के लिए आपको जरूरी वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए. नेमप्लेट के लिए ब्लैक, ब्लू, गोल्डन और ब्राउन गहरे रंग अच्छे होते हैं. नेमप्लेट हल्के और फीके रंग की नहीं होनी चाहिए. लाइट वाली नेमप्लेट लगाना भी अच्छा होता है. नेमप्लेट पर हमेशा घर के मालिक का नाम और सरनेम लिखा होना चाहिए. सभी अक्षर साफ और क्लियर होने चाहिए. आप नेमप्लेट पर शुभ चिन्ह जैसे ‘ॐ’ या ‘स्वस्तिक’ बनवा सकते हैं. ध्यान रहे नेमप्लेट बिल्कुल भी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ