Kaalchakra: दिवाली के ये महाउपाय भर देंगी तिजोरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानें कब और कैसे करें?

Kaalchakra Today: लक्ष्मी उपासना के लिए दिवाली का दिन बेहद खास होता है. मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति दिवाली की रात सच्चे मन से कुछ विशेष उपाय करता है तो उसके जीवन में धन, खुशहाली, सुख, समृद्धि और वैभव आदि का वास होता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं दिवाली पूजा के मुहूर्त और उपायों के बारे में.

Kaalchakra Today 19 October 2025

Credit- News 24 Graphics

विज्ञापन

Kaalchakra Today 19 October 2025: हिंदुओं के लिए दिवाली एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसका उत्सव कुल 5 दिनों तक चलता है. इस बार 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन बुद्धि के दाता भगवान गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेषतौर पर पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही घर को रंग-बिरंगे दियों से जगमगाया जाता है. हालांकि, दिवाली के पावन दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करने भी शुभ रहते हैं.

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको दिवाली पूजा के शुभ मुहूर्त और रात के समय करने वाले महाउपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त

  • लक्ष्मी मुहूर्त- शाम 7 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक
  • प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक
  • वृषभ लग्न- शाम 7 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 3 मिनट तक
  • महानिशीथ काल- रात 11 बजकर 41 मिनट से सुबह 12 बजकर 31 मिनट तक
  • सिंह लग्न- रात 1 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 3 बजकर 56 मिनट तक

इन सभी मुहूर्त में से किसी में भी गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा की जा सकती है.

दिवाली के महाउपाय

  • दिवाली के दिन 11 नारियल लक्ष्मी मंदिर में चढ़ाएं और अपने सुखी जीवन की प्रार्थना करें. इस उपाय से न सिर्फ आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, बल्कि धन की कमी से भी मुक्ति मिल सकती है.
  • दिवाली की रात एक सफेद रेश्मी कपड़ा लें, उसमें कस्तूरी को रख के बांध दें. दिवाली पूजा के दौरान पोटली को मां के चरणों में रखें और फिर उसे तिजोरी में रख दें. उस उपाय से आपके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी निवास होगा.
  • दिवाली की रात पूजा से पहले माता लक्ष्मी के चांदी के चरण पादुका लें. उस पर चंदन और केसर घिसकर लगाएं, फिर उसे अपने पूजा स्थान में स्थापित करें. इस उपाय से मां आपसे खुश होंगी और आपको मनचाहा आशीर्वाद भी दे सकती हैं.

यदि आप मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए दिवाली पर करने वाले अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ