Kaalchakra Today 4 August 2026: आज 4 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. रात को 10 बजकर 3 मिनट पर इस तिथि का समापन हो जाएगा. इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी. आज सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं. ऐसे में दिन बहुत ही खास है. आज सावन महीने का पहला मंगलवार है. इस दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है.
सावन महीने के पहले मंगलवार को अशुभ योग भी रहने वाले हैं. राहुकाल दोपहर को 3 बजकर 49 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. यमगण्ड काल सुबह 9 बजकर 6 मिनट से लेकर 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहने वाला है. आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से सावन महीने के मंगलवार के उपायों के बारे में जान सकते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Hariyali Amavasya 2026: कब है हरियाली अमावस्या? जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
सावन में होगा मंगल ही मंगल
सावन महीने में सोमवार के दिन का खास महत्व बताया गया है. इसके साथ ही मंगलवार का दिन भी कई उपायों को करने के लिए शुभ होता है. मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन शिवलिंग पर जल और गुड़ चढ़ाएं. इसके साथ ही शिवलिंग पर हरसिंगार के फूल चढ़ाएं. आपको इस उपाय को सावन मंगलवार से शुरू करने के बाद 9 मंगलवार तक करना चाहिए. कर्ज से मुक्ति, वैवाहिक जीवन में कलह, क्रोध और सेहत संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इस उपाय को अवश्य करें.
मंगलवार के अन्य उपाय
कर्ज मुक्ति के लिए और आर्थिक सफलता के लिए मंगलवार के दिन शिवलिंग पर लाल फूल चढ़ाएं. इसके साथ ही आप ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. इस मंत्र का जाप करते समय 108 बार शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं.
सावन महीने के मंगलवार के महत्व और उपायों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
35 mins agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
15 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
20 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
21 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
22 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines