हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kaalchakra: आज शुरू हुआ चातुर्मास, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Kaalchakra Today: आज 25 जुलाई 2026 शनिवार के दिन देवशयनी एकादशी है, इसके साथ ही चातुर्मास का आंरभ हो रहा है. आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से चातुर्मास के नियमों के बारे में जानेंगे. इस दौरान किन कामों को करने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 25 July 2026: आज 25 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज देवशयनी एकादशी है यानी आज से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे. आज चातुर्मास का आरंभ हो चुका है. इस दौरान कई नियमों का ध्यान रखना होता है. आज सुबह 11 बजकर 34 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी. इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी. इसके साथ ही ज्येष्ठा नक्षत्र रहने वाला है. विष्टि करण सुबह 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. बव करण रात को 12 बजकर 46 मिनट तक इसके बाद बालव करण रहेगा. ब्रह्म और इंद्र योग रहने वाला है. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से चातुर्मास के नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

चातुर्मास में इन नियमों का रखें ध्यान

चातुर्मास में कई चीजों का त्याग करना लाभकारी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुड़ का त्याग करने से मनुष्य को मधुरता मिलती है. पान का त्याग करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. दही का त्याग करने से गौलोक की प्राप्ति होती है. नमक त्याग करने से धर्म संबंधी कार्य पूरे होते हैं. चातुर्मास में मौन व्रत धारण करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है. चातुर्मास के दौरान लाल, काले, केसरी और नीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. इनका त्याग करना चाहिए. इसके साथ ही देवउठनी एकादशी तक भूमि पर सोना चाहिए. चार महीने के लिए बिस्तर का त्याग करना अच्छा माना जाता है. इन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है.

ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: कैसा होता है खाने से जुड़ा सपना आना? सच जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

चातुर्मास में करें ये खास उपाय

भगवान विष्णु को दूध, घी, दही और मिश्री मिलाकर अभिषेक करें. भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि के लिए उन्हें रोजाना तुलसी अर्पित करें. सुख-संपत्ति की प्राप्ति के लिए चातुर्मास में विष्णु जी की गुग्गल से पूजा करें. आप इस दौरान रोजाना पीपल के पेड़ की पूजा करें. ऐसा करने से धन लाभ मिलता है और कष्ट दूर होते हैं. घर के मंदिर में समस्त देवी-देवताओं के समक्ष घी का दीपक जलाएं. आइये इन सभी उपायों और नियमों के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola