जयकारे के दौरान हाथ ऊपर क्यों उठाते हैं? जानें धार्मिक कारण और लाभ

Astro Tips: क्या आप भी जयकारा लगाते समय अपने दोनों हाथ ऊपर करते हैं, लेकिन ये नहीं पता कि ऐसा क्यों किया जाता है? अगर हां, तो चलिए जानते हैं जयकारे के दौरान हाथ ऊपर उठाने के धार्मिक कारण और इससे होने वाले लाभ के बारे में.

why raising hands in prayer

Credit- Meta AI

विज्ञापन

Astro Tips: अक्सर देखा जाता है कि जयकारा लगाते समय लोग अपने दोनों हाथ ऊपर की तरफ उठाते हैं, लेकिन क्या आपने इस बात पर गौर किया है कि ऐसा क्यों किया जाता है? हाथ जोड़कर या सीधे खड़े होकर जयकारा क्यों नहीं लगाया जाता है? यदि नहीं, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे के धार्मिक कारण के बारे में. साथ ही आपको जयकारा लगाते समय हाथ ऊपर करने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा.

जयकारा लगाते समय हाथ क्यों ऊपर उठाने चाहिए? (why raising hands in prayer)

जयकारे के दौरान हाथ ऊपर उठाना शुभ होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ये देवी-देवताओं के प्रति समर्पण का भाव प्रकट करने का एक तरीका है. ये भाव भक्त के अंतरात्मा में स्वयं आता है, जो दर्शाता है कि वो भगवान की शरण में खुद आया है. साथ ही इस भाव को देवी-देवताओं के प्रति अटूट आस्था और अहंकार को त्यागने का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा ये (जयकारा लगाना) देवी-देवताओं से प्रार्थना करने का भी एक तरीका है. इसके माध्यम से भक्त भगवान से अपने सारे दुख व कष्ट को दूर करने की विनती करता है.

विज्ञापन

जयकारा लगाते समय हाथ उठाने के लाभ

जयकारा लगाते समय दोनों हाथ को ऊपर उठाना शुभ होता है. इससे न सिर्फ मन शांत होता है, बल्कि आत्मा को शांति भी मिलती है. साथ ही शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

जयकारा लगाने से जुड़े नियम

  • पूर्ण समर्पण और पूरे उत्साह के साथ जयकारा लगाना चाहिए.
  • जयकारे के दौरान ऊंचे स्वर में भगवान का नाम लें और साथ में दोनों हाथ को ऊपर उठाएं.
  • आसन पर बैठकर या खड़े होकर दोनों तरीकों से जयकारा लगाया जा सकता है.
  • किसी भी अनुष्ठान, आरती, या पूजा के समाप्त होने के बाद ही जयकारा लगाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ