चांदी के गहने और वस्तुओं को घर में कहां रखना चाहिए, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

चांदी की वस्तुएं और गहने, जिन्हें शीतल और शुद्ध माना जाता है, उनका सही तरीके से रख-रखाव करना बेहद महत्वपूर्ण है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी की वस्तुओं और गहनों को घर में ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां उनके शुभ प्रभावों का अधिकतम लाभ मिल सके। आइए जानते हैं, चांदी के गहने और वस्तुओं को घर में कहां रखना चाहिए?

home-vastu-tips-for-silver-ornaments
विज्ञापन

वास्तु शास्त्र जीवन को सुखी, समृद्ध और तनावमुक्त बनाने के लिए एक दिशा-निर्देश प्रदान करता है। इसमें लगभग सभी धातुओं की दिशा को दिशा को निर्धारित किया गया है। इसे मानने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे जीवन में खुशहाली आती है। चांदी की वस्तुएं और गहने, जो शीतल और शुद्ध माने जाते हैं, इनका रख-रखाव भी खास दिशा में करना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी के गहने और वस्तुओं को घर में कहां रखना चाहिए, ताकि उनके शुभ प्रभावों का लाभ मिल सके?

चांदी का चंद्रमा से संबंध

चांदी का रंग सफेद होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। इस शास्त्र के अनुसार चंद्रमा चांदी के स्वामी ग्रह हैं, जो मानसिक शांति और भावनाओं का प्रतीक होता है। चांदी की वस्तुएं रखने से घर में शांति, समृद्धि और सुख-शांति का वातावरण बनता है, लेकिन इसके लिए सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

घर में चांदी का स्थान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी को घर की पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। चंद्रमा का उदय पश्चिम दिशा में होता है, इसलिए यहां चांदी के गहनों और वस्तुओं को रखना शुभ माना जाता है। जब आप चांदी की वस्तु या गहने इस दिशा में रखते हैं, तो चांदी से जुड़ी ऊर्जा सकारात्मक रूप से आपके घर में प्रवाहित होती है और यह घर में समृद्धि और शांति का वातावरण बनाता है।

ऐसे रखें चांदी के गहने

चांदी की वस्तुएं या गहनों को हमेशा सफेद या लाल कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए। यह न केवल इन्हें सुरक्षित रखता है, बल्कि चंद्रमा की स्थिति को भी आपके कुंडली में मजबूत करता है। यह उपाय चांदी के गहनों के शुभ प्रभावों को और अधिक प्रबल बनाता है।

विज्ञापन

चांदी के रखरखाव से लाभ

घर में चांदी की वस्तुओं को रखना न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से लाभकारी होता है, बल्कि यह मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। चांदी का रंग शांतिपूर्ण और संतुलित होता है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसके अलावा, चांदी को पश्चिम दिशा में रखने से न केवल यह चंद्रमा के प्रभाव को सशक्त करता है, बल्कि यह धन, सम्मान और खुशी की ओर भी मार्ग प्रशस्त करता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी  ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ