---विज्ञापन---

Religion angle-right

करियर, नौकरी और कारोबार में चाहिए तरक्की, आज ही अपनाएं विदुर नीति की ये 3 सीख

विदुर नीति की बातें भी आज उतनी ही प्रासंगिक हैं, जो आज हजारों सालों पहले थी। यहां  हम आपको विदुर नीति से 3 ऐसी विशेष बातें बताएंगे, जो न केवल आपके करियर को दिशा देंगी, बल्कि आपके कारोबार में भी सफलता की नई राहें खोलेंगी। आइए जानते हैं, क्या हैं ये बातें?

---विज्ञापन---

महाभारत के एक प्रमुख पात्र विदुर ज्ञान, धर्म के आचरण और नीति के महान जानकार थे। उनकी शिक्षा-दीक्षा उनके पिता के वेद व्यास के आश्रम में हुई थी। कहते हैं कि उनके सौतेले भाइयों धृतराष्ट्र और पांडु ने राजमहल के शिक्षक से विद्याध्यन किया था। इसलिए वे जीवन के गूढ़ ज्ञान और नीति ज्ञान के सागर में गोते लगाने से चूक गए थे। बाद में विदुर राज्य सभा में मंत्री बनाए गए।

महाभारत में धृतराष्ट्र और विदुर का एक लंबा वार्तालाप है। धृतराष्ट्र ने विदुर से नीति, धर्म, शासन, आचरण और मनोविज्ञान से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे हैं। ज्ञानी और नीतिज्ञ विदुर ने सभी का समुचित उत्तर दिया है। इसे ही बाद में ‘विदुर नीति’ नाम से एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया, जिसकी बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जो आज हजारों सालों पहले थी।

---विज्ञापन---

जीवन में सफलता का राज

किसी भी व्यक्ति के जीवन में तरक्की और सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी चीजें होती हैं, मेहनत, समय का सदुपयोग और सही शब्दों का चुनाव। यह बातें हम सब जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इन गुणों के बारे में गहराई से सोचा है? यदि नहीं, तो आज हम आपको विदुर नीति से 3 ऐसी विशेष बातें बताएंगे, जो न केवल आपके करियर को दिशा देंगी, बल्कि आपके कारोबार में भी सफलता की नई राहें खोलेंगी।

ये भी पढ़ें: इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

---विज्ञापन---

अथक मेहनत

विदुर नीति के अनुसार, मेहनत किसी भी सफलता का सबसे अहम हिस्सा है। अगर आप मेहनत करने से पीछे हटते हैं, तो सफलता भी आपसे दूर रहती है। विदुर जी का मानना था कि मेहनत करने वाले व्यक्ति को लक्ष्मी देवी का आशीर्वाद हमेशा मिलता है। वह कहते हैं, “जैसे खेती में बीज बोने के बाद समय के साथ उसकी फसल उगती है, वैसे ही मेहनत से किए गए कार्य का परिणाम एक न एक दिन सामने जरूर आता है।” अतः अगर आप चाहते हैं कि आपकी नौकरी या कारोबार में सफलता मिले, तो मेहनत को अपनी आदत बना लें।

समय की कद्र

विदुर नीति में समय की महत्ता को सर्वोपरि बताया गया है। वे कहते हैं, “जो व्यक्ति समय की कद्र करता है, वह जीवनभर सफलता की ऊंचाइयों को छूता है।” समय किसी भी काम के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। अगर आप समय का सही उपयोग करते हैं, तो आपकी मेहनत का फल जल्दी और सही दिशा में मिलता है। चाहे आप नौकरी कर रहे हों या कारोबार चला रहे हों, समय का सही प्रबंधन ही आपको दूसरों से एक कदम आगे रखेगा।

---विज्ञापन---

मीठी वाणी

विदुर नीति के अनुसार, एक व्यक्ति की मीठी वाणी भी उसे जीवन में सफलता दिलाती है। जब हम किसी से बातचीत करते हैं, तो हमारा तरीका और शब्द बहुत मायने रखते हैं। अगर हमारी वाणी मधुर और विनम्र होती है, तो लोग न केवल हमें पसंद करते हैं, बल्कि हमारे साथ काम करना भी पसंद करते हैं।

विदुर जी का कहना था कि “मीठी वाणी से शत्रु भी मित्र बन जाते हैं।” इसका मतलब है कि जब आप दूसरों से अच्छे और शालीन तरीके से बात करते हैं, तो वे आपके साथ सहयोग करने के लिए तैयार रहते हैं। इसके अलावा, यह आपके व्यक्तित्व को भी सकारात्मक बनाता है, जिससे आपकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

---विज्ञापन---

विदुर नीति में दी गई ये तीन बातें न केवल हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देती हैं, बल्कि हमें यह भी सिखाती हैं कि सफलता पाने के लिए मेहनत, समय की कद्र और मीठी वाणी का इस्तेमाल कैसे करें। विदुर जी ने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई व्यक्ति इन तीनों बातों को अपने जीवन में उतारते हैं, तो यकीन मानिए, उनकी नौकरी, करियर और कारोबार में सफलता की नयी राहें खुलेंगी। तो आज से ही इन सीखों को अपनाएं और अपने जीवन में तरक्की की ओर कदम बढ़ाएं।

ये भी पढ़ें: विदुर नीति: इन 3 गलतियों से घर में नहीं टिकता है पैसा, कर्ज में डूब जाता है परिवार

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 27, 2025 01:21 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola