---विज्ञापन---

Religion

सप्ताह के इन 4 दिनों में कर्ज लेने से बढ़ती है मुश्किलें, चुकाने में बीत जाती है जिंदगी!

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुछ खास योग, वार यानी दिन और नक्षत्र में भूलकर भी कर्ज नहीं लेना चाहिए, अन्यथा कर्ज और सूद चुकाते-चुकाते पूरी जिंदगी निकल जाती है। आइए जानते हैं, कर्ज के लिए लेन-देन के लिए अशुभ योग, दिन और नक्षत्र कौन-से हैं?

आज कर्ज का लेन-देन एक आम चलन बन गया है। आज यह धन की कमी से तत्काल होने वाली समस्याओं और चुनौतियों से उबरने और बचने का एक जरूरी उपाय बन गया है। इसलिए आज कर्ज लेना-देना जीवन का एक कार्य-व्यवहार बन चुका है, ताकि धन की कमी से जिंदगी रुक न जाए। लेकिन दूसरी ओर कर्ज लेने के साथ कई चुनौतियाँ भी जुड़ी होती हैं, जैसे कि कर्ज या उसके ब्याज का बोझ व्यक्ति को मानसिक तनाव देता है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो सकती है।

यह भी देखा गया है कि कर्ज लेने वाले व्यक्ति का न केवल खुद पर से आत्मविश्वास घटता है, बल्कि वह सामाजिक दबाव महसूस करता है और खुद को असफल मान लेता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्ज लेने के बाद इस प्रकार की नेगेटिव परिस्थितियां तब अधिक बनती हैं, जब अशुभ योगों और वारों यानी दिन को कर्ज लिया और दिया जाता है।

---विज्ञापन---

हालांकि ज्योतिष शास्त्र में कर्ज के लेन-देन को प्रोत्साहित नहीं किया गया है, लेकिन इसके लेन-देन से जुड़े कुछ नियम जरूर बनाएं गए हैं, ताकि जातक (व्यक्ति) का भला हो सके। आइए जानते हैं, किस योग, दिन और नक्षत्र काल में कर्ज लेने से बचना चाहिए, अन्यथा कर्ज चुकाने में जिंदगी बीत जाती है।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!

---विज्ञापन---

इन योग में न लें कर्ज

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 3 शुभ योगों में किसी भी व्यक्ति को भूल से भी कर्ज नहीं लेना चाहिए, ये योग हैं- वृद्धि योग, द्विपुष्कर योग, और त्रिपुष्कर योग। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार:

  • वृद्धि योग में कर्ज लेने से कर्ज बढ़ता है।
  • द्विपुष्कर योग में कर्ज लेने से कर्ज का बोझ दोगुना हो जाता है।
  • त्रिपुष्कर योग में कर्ज लेने से कर्ज तीन गुना बढ़ जाता है।

इन दिन भूलकर भी न लें कर्ज

ज्योतिष के नियमों के मुताबिक, सप्ताह के 4 दिनों में कर्ज नहीं लेना चाहिए। इन 4 दिनों में कर्ज लेने से ग्रह दोष तो लगता ही है, व्यक्ति कर्ज और सूद एक बोझ से कभी बरकत नहीं कर पाता है।

---विज्ञापन---

रविवार: इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ नहीं होता है।

मंगलवार: इस दिन कर्ज नहीं लेना चाहिए बल्कि अगर कोई पुराना कर्ज है, तो उसका निपटारा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

बुधवार: बुधवार को कर्ज लेना और देना शुभ नहीं होता है।

शनिवार: कर्ज लेने और देने के लिए ये दिन शुभ नहीं होता है। इस दिन लिया या दिया गया कर्ज लंबे समय में चुकता है।

---विज्ञापन---

बता दें कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सोमवार और शुक्रवार के दिन कर्ज लेने और देने के लिए अच्छा दिन माना गया है। बृहस्पतिवार को कर्ज लेना अच्छा नहीं होता है, बल्कि देना शुभ माना गया है।

इन नक्षत्र में कभी न लें कर्ज

ज्योतिष शास्त्र में कुछ नक्षत्रों को कर्ज लेने के लिए वर्जित बताया गया है। ये हैं- हस्त, मूल, आद्रा, ज्येष्ठा, विशाखा, कृतिका, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, रोहिणी आदि। मान्यता है कि इन नक्षत्रों में लिया गए कर्ज का बोझ बढ़ता ही जाता है।

---विज्ञापन---

कुछ नक्षत्र जैसे, स्वाति, धनिष्ठा, शतभिषा, पुनर्वसु, चित्रा, अनुराधा, अश्विनी, मृगशिरा, रेवती और पुष्य आदि में कर्ज लेना शुभ हो सकता है।

कुंडली में ऋण योग

जहां तक कुंडली में बनने वाले ऋण योग की है, तो जिनकी कुंडली में छठे घर के स्वामी मंगल, शनि, सूर्य होते हैं और ये ग्रह यदि आठवें या बारहवें घर में होते हैं, तो ऐसे जातक को भूल से भी कर्ज लेने से बचना चाहिए, क्योंकि वे अपनी जिंदगी में लिए हुए कर्ज को चुकाने में नाकाम रहते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Varaha Purana: टॉयलेट जाने के बाद नहाना क्यों जरूरी, क्या है पीछे का विज्ञान और धर्म? वराह पुराण से जानें चौंकाने वाले रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 28, 2024 07:12 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola