Hanuman Jayanti 2025: बजरंग बली की पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, व्रत हो सकता है खंडित!

साल 2025 में 12 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन बजरंग बली की पूजा करने के साथ-साथ कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। चलिए जानते हैं बजरंग बली की पूजा और व्रत से जुड़े अहम नियमों के बारे में।

Hanuman Jayanti 2025

हनुमान जयंती के व्रत से जुड़े अहम नियम

विज्ञापन

पुराणों में बताया गया है कि प्राचीन काल में चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर हनुमान जयंती यानी हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी राम जी के परम भक्त हैं, जिनकी पूजा करने से साधक को भय, क्रोध, लालसा और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इस बार 12 अप्रैल 2025 को चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाएगा।

जहां कुछ लोग हनुमान जयंती पर केवल बजरंग बली की पूजा करते हैं, तो कुछ व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से साधक को हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और उसके घर-परिवार में चल रही सभी परेशानियां दूर होती हैं। हालांकि हनुमान जी की पूजा के दौरान व्रती को कई बातों का खास ध्यान रखना होता है। नहीं तो उनका व्रत खंडित हो जाता है। चलिए जानते हैं संकटमोचन की पूजा व व्रत से जुड़े अहम नियमों के बारे में।

विज्ञापन

हनुमान जी की पूजा से जुड़े नियम

  • बजरंग बली की पूजा में चरणामृत या पंचामृत का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यदि आप हनुमान जी को चरणामृत या पंचामृत चढ़ाते हैं, तो इससे आपको पाप लग सकता है। इसके अलावा आपका व्रत भी खंडित हो सकता है।
  • यदि आप हनुमान जयंती का व्रत रखते हैं या इस दिन बजरंग बली की पूजा करते हैं, तो पूरे दिन नमक का सेवन न करें। यदि आप इस दिन नमक खाते हैं, तो इससे आपका व्रत टूट सकता है। इसके अलावा व्रत के दिन गंध युक्त चीजें और तामसिक भोजन भी घर में नहीं बनाने चाहिए।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, लाल रंग हनुमान जी को अति प्रिय है। लेकिन उनकी पूजा में साधक को लाल रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। लाल के अलावा काला और सफेद रंग के कपड़े भी इस दिन धारण नहीं करने चाहिए।
  • हनुमान जयंती के दिन बजरंग बली की पूजा पीपल या नीम के पेड़ के नीचे या पास नहीं करनी चाहिए। इससे आपको पाप लग सकता है।
  • व्रत के दिन साधक को झूठ नहीं बोलना चाहिए। इसके अलावा किसी का अनादर न करें और गलत चीजों से खुद को दूर करें।

ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!

बजरंग बली की पूजा विधि

  • हनुमान जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि कार्य करने के बाद शुद्ध कपड़े धारण करें।
  • घर के मंदिर में एक लकड़ी की चौकी रखें। चौकी के ऊपर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें।
  • देसी घी का दीपक जलाएं।
  • दोनों हाथ जोड़कर हनुमान जयंती के व्रत का संकल्प लें।
  • बजरंग बली का सिंदूर से तिलक करें। साथ ही उन्‍हें चंदन, फूल, फल, इत्र, नैवेद्य, बूंदी, बेसन के लड्डू, पान का बीड़ा और गुड़ आदि अर्पित करें।
  • हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें।
  • अंत में आरती करके पूजा का समापन करें।

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: मंगल की बदली चाल इन 3 राशियों के लिए नहीं रहेगी शुभ, घर में बढ़ेंगे क्लेश!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ