Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!

अप्रैल में गुरु गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण 12 में से किसी एक राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं अप्रैल माह में किस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति कमजोर रहने वाली है।

Gemini Horoscope 2025

शास्त्रों में गुरु ग्रह का खास महत्व है, जिसे ज्ञान, धर्म, धन, विवाह, संतान और करियर आदि का दाता माना जाता है। जब भी गुरु की चाल में बदलाव होता है, तो उसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल में गुरु यानी बृहस्पति के कारण मिथुन राशि के जातकों के अलग-अलग कारणों से धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति पर भी भार पड़ने की संभावना है। इस महीने मिथुन राशि के जातक यदि अनावश्यक यात्रा और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च नहीं करेंगे, तो उनके लिए अच्छा रहेगा।

हालांकि मंगल के कारण कानूनी मामलों में लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना है। इसके अलावा मंगल के कारण बचत करने में भी सफलता मिलेगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि जीवन में सफल होने के लिए मिथुन राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह में कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ