Mangal Gochar 2025: मंगल की बदली चाल इन 3 राशियों के लिए नहीं रहेगी शुभ, घर में बढ़ेंगे क्लेश!

बीते दिनों 3 अप्रैल 2025 को मंगल देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इस समय ग्रहों के सेनापति कर्क राशि में मौजूद हैं। चलिए जानते हैं मंगल का ये गोचर किन तीन राशियों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है।

Mangal Gochar 2025

मंगल गोचर का राशियों पर प्रभाव...

ग्रहों के सेनापति मंगल ने 3 अप्रैल 2025 को सुबह 1 बजकर 56 मिनट पर मिथुन राशि में से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर लिया है। चंद्र की राशि कर्क में मंगल गोचर से 12 राशियों के जातक प्रभावित होंगे। जहां कुछ जातकों के आत्मविश्वास, साहस और शक्ति में वृद्धि होगी, तो कुछ जातकों को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए मंगल का ये गोचर अच्छा नहीं रहने वाला है।

विज्ञापन

मंगल गोचर से बढ़ेगी 3 राशियों की टेंशन!

सिंह राशि

मंगल गोचर के कारण सिंह राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मकता का वास होगा। दांपत्य जीवन में किसी बाहरी इंसान के कारण मतभेद बढ़ेंगे। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में धोखा मिलेगा। युवाओं के करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण वो मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

विज्ञापन

तुला राशि

मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण तुला राशि के जातकों की लव लाइफ प्रभावित होगी। शादी से पहले की किसी बात को लेकर कपल का झगड़ा होगा, जिसके कारण कुछ दिनों तक मूड खराब रहेगा। युवाओं की कुंडली में नौकरी बदलने का योग है। लेकिन इस समय स्थान परिवर्तन करना सही नहीं रहेगा। इसके अलावा नया काम शुरू करना या दुकान खोलना भी अप्रैल माह में तुला राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है।

विज्ञापन

मकर राशि

मंगल गोचर के दौरान मकर राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। घर में किसी की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके चक्कर में अच्छा-खासा धन खर्च होगा। कानूनी मामलों में अड़चनें आएंगी। यदि आपने धैर्य नहीं रखा, तो बात बिगड़ भी सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ