Vidur Niti: मूर्खों की पहचान होती हैं ये आदतें, जिसमें भी दिखें उससे बना लें दूरी!

Vidur Niti:महात्मा विदुर ने कुछ ऐसी आदतें बताई हैं, जो मूर्ख व्यक्ति की निशानी होती हैं। उनके अनुसार ऐसे मूर्ख व्यक्तियों के साथ कभी भी नहीं रहना चाहिए।

vidur niti

महात्मा विदुर

विज्ञापन

Vidur Niti: विदुर नीति में मनुष्य के जीवन के कई पहलुओं के बारे में बताया गया है। महाभारत काल में जब भीष्म और धृतराष्ट्र को किसी सलाह की आवश्यकता होती तो वे महात्मा विदुर से ही सलाह लिया करते थे। विदुर के उपदेशों का संग्रह विदुर नीति में मिलता है। विदुर नीति किसी भी व्यक्ति को महान बना सकती है। अगर कोई व्यक्ति विदुर नीतियों पर चले तो वह जीवन का हर मुकाम प्राप्त कर सकता है।

महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों के माध्यम से मूर्ख व्यक्तियों की पहचान के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि मूर्ख व्यक्तियों में कुछ आदतें देखने को मिलती हैं। अगर किसी व्यक्ति में आप इन आदतों को देखें तो उससे तुरंत दूर हो जाने में ही भलाई है। आइए जानते हैं कि महात्मा विदुर के अनुसार मूर्खों में क्या आदतें पाई जाती हैं।

विज्ञापन

बिना सोच-समझे करते हैं काम

विदुर नीति के अनुसार मूर्ख व्यक्ति किसी भी काम को बिना सोच-समझे करता है। इसके साथ ही जल्दबाजी में फैसला लेता है। ऐसे व्यक्ति का यह स्वभाव उसको आगे बढ़ने से रोकता है। ऐसे व्यक्ति के काम में काफी गलतियां भी होती हैं।

बिना मेहनत सपने देखने वाला व्यक्ति

कुछ लोग सपने तो बड़े-बड़े देख लेते हैं, लेकिन उनको पूरा करने के लिए मेहनत नहीं करते हैं। विदुर ने ऐसे लोगों को मूर्खों की श्रेणी में रखा है। उन्होंने कहा कि मेहनत न करने वाला व्यक्ति जीवन में पीछे रह जाता है। ये लोग बिना कुछ किए ही धन कमाने की चेष्ठा रखते हैं।

दूसरों के कर्तव्यों का पालन करने वाला

जो व्यक्ति अपने कर्तव्यों को छोड़कर किसी और के कर्तव्यों का पालन करता है। वह मूर्ख होता है। ऐसे लोग जीवनभर अपने लिए कुछ भी नहीं कर पाते हैं। हमेशा दूसरों के कामों में ही फंसे रहते हैं।

विज्ञापन

चिड़चिड़े स्वभाव वाला इंसान

महात्मा विदुर के अनुसार मूर्ख व्यक्ति चिड़चिड़े स्वभाव का होता है। उसकी सहनशीलता काफी कम होती है। ऐसा इंसान अपने आगे किसी को भी कुछ नहीं समझता है। ऐसे इंसान से हमेशा दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होती है।

दूसरों पर शक करने वाला व्यक्ति

विदुर नीति के अनुसार दूसरों पर शक करने वाला व्यक्ति फालतू कार्यों में अपने दिमाग को लगाते हैं, जिससे उनकी प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है। ये लोग ज्यादा दिन तक किसी से संपर्क नहीं करते हैं। लोग इनसे खुद ही दूरी बना लेते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ