Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Eid Ul Fitr 2026: खुशियों से मनाए ईद उल फितर, मीठी ईद पर जरूर करें ये 5 काम, मिलेगा सवाब और बरकत

Eid Ul Fitr 2026: मुस्लिम लोग रमजान के महीने में रोजा रखते हैं. रमजान के बाद शव्वाल महीने के पहले दिन ईद उल फितर का पर्व मनाया जाता है. ईद का दिन मुस्लिम लोग भाईचारे और खुशी के साथ मनाते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 18, 2026 16:36
Eid Ul Fitr 2026
Photo Credit- AI

Eid Ul Fitr 2026: ईद उल फितर का पर्व मनाने की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन हो रहा है. आज 18 मार्च को सऊदी अरब में चांद दिख जाता है तो कल 19 मार्च को वहां ईद मनाई जाएगी और अगले दिन यानी 20 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को भारत में ईद का पर्व मनाया जाएगा. ईद का चांद सऊदी में 19 मार्च को नजर आता है तो सऊदी में 20 को ईद मनाई जाएगी और भारत में मीठी ईद 21 मार्च को होगी.

मुस्लिम लोग ईद के पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ईद को लेकर लोग काफी तैयारियां करते हैं. प्रेम और भाईचारे के साथ ईद मनाते हैं. ईद के दिन मुस्लिम लोगों को कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. ईद उल फितर के दिन सभी मुस्लमान को पांच काम जरूर करने चाहिए. इन कामों को करने से सवाब और बरकत मिलती है. चलिए इनके बारे में जानते हैं कि, किन कामों को करने से ईद पर आपको अल्लाह की रहमत मिलेगी.

---विज्ञापन---

ईद पर जरूर करें ये 5 काम

लोगों ईद मुबारक कहें

ईद के पर्व पर एक-दूसरे को बधाई दें और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दें. दोस्तों और रिश्तेदारों को “ईद मुबारक” कहकर रिश्ता मजबूत करें.

---विज्ञापन---

जरूरतमंदों की मदद

इस्लाम धर्म में जकात यानी जरूरतमंद लोगों की मदद करना फर्ज बताया गया है. मुस्लिम लोगों को ईद के दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए. अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Eid Ul Fitr Moon Sighting Date: सऊदी अरब, यूएई और ईरान में कब दिखेगा चांद, भारत में कब मनाई जाएगी ईद? जानिए

बड़ों का आशीर्वाद दें और छोटो को ईदी दें

ईद के पर्व पर सभी लोगों को अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए. उन्हें ईद मुबारक कहना चाहिए. अपने से छोटे लोगों को ईदी देनी चाहिए. ईदी के तौर पर गिफ्ट और पैसे दे सकते हैं.

नमाज अदा करें

ईद के मौके पर नमाज अदा करनी चाहिए और अल्लाह का शुक्र करना चाहिए. ईद की सुबह नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत करें. इससे आपको अल्लाह की रहमत मिलेगी.

सेवइयां खाएं और खिलाएं

ईद उल फितर यानी मीठी ईद पर घर में मीठे पकवान बनाए जाते हैं. ईद के दिन सेवइयां, शीर खुरमा और मिठाइयां खाएं. अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मीठे पकवान खिलाएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 18, 2026 04:36 PM

Eid
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.