Eid Ul Fitr Moon Sighting Date: सऊदी अरब, यूएई और ईरान में कब दिखेगा चांद, भारत में कब मनाई जाएगी ईद? जानिए

Eid Ul Fitr Moon Sighting Date: रमजान का महीना खत्म होने को है इसके साथ ही लोगों में ईद को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. ईद का पर्व रमजान के बाद इस्लामिक कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाई जाती है. ईद की अंतिम तारीख चांद दिखने के बाद तय होती है.

Eid Ul Fitr 2026

Photo Credit- News24GFX

Eid Ul Fitr Moon Sighting Date: इन दिनों मुस्लिम लोगों का पाक महीना रमजान चल रहा है. रमजान में मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान के बाद अगले महीने में शव्वाल के पहले दिन ईद का पर्व मनाया जाता है. ईद के पर्व की तारीख पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर करती है. बता दें कि, रमजान के बाद मनाई जाने वाली ईद को ईद उल फितर या मीठी ईद के नाम से भी जानते हैं. सऊदी अरब में चांद कब दिखेगा और भारत में ईद कब मनाई जाएगी चलिए इसके बारे में जानते हैं?

विज्ञापन

कब दिखेगा सऊदी अरब, यूएई और ईरान में चांद?

ईद मनाने की अंतिम तारीख चांद दिखने के बाद तय की जाती है. भारत में ईद का पर्व सऊदी अरब में ईद मनाने के एक दिन बाद मनाया जाता है. भौगोलिक स्थिति के कारण सऊदी अरब में एक दिन पहले चांद नजर आता है और वहां एक दिन पहले ईद मनाई जाती है. इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सेंटर के अनुमान के अनुसार, सऊदी अरब में चांद 18 मार्च को दिख सकता है. ऐसे में वहां 19 मार्च को ईद मनाई जाएगी. ऐसे में 29 रोजे के बाद 19 मार्च को ईद होगी. लेकिन अगर चांद नहीं दिखता है तो 19 मार्च को चांद दिखने पर 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी.

विज्ञापन

भारत में कब मनाई जाएगी ईद?

भारत में ईद का पर्व सऊदी अरब के एक दिन बाद मनाया जाता है. अगर वहां 18 को चांद दिखने पर 19 को ईद होती है तो भारत में 19 मार्च को चांद नजर आने पर 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी. अगर इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सेंटर के अनुमान के अनुसार, सऊदी अरब में 18 मार्च को चांद दिखता है तो भारत में 19 मार्च को चांद नजर आएगा और 20 को ईद होगी. हालांकि अगर चांद एक दिन बाद नजर आता है तो ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी. ईद मनाने की अंतिम तारीख चांद दिखने के बाद ही तय होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ