Diwali Shubh Muhurat 2025: देशभर में आज 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली मनाई जा रही है. आज के पावन दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विशेषतौर पर पूजा की जाती है. साथ ही लक्ष्मी-गणेश के मंत्रों का जाप और आरती करने से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, धन और वैभव आदि का स्थायी वास होता है. हालांकि, देवी-देवताओं की पूजा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए. इससे न सिर्फ घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, बल्कि भगवान भी बहुत ज्यादा खुश होते हैं.
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 अक्टूबर 2025 को लक्ष्मी-गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 से लेकर रात 8:18 मिनट तक है, लेकिन शहर के अनुसार ये बदल सकता है. चलिए अब जानते हैं आज किस शहर में कब से कब तक लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करना शुभ रहेगा.
शहर के अनुसार दिवाली पूजन का समय
- दिल्ली- शाम 07:08 से रात 08:18
- नोएडा- शाम 07:07 से रात 08:18
- गुरुग्राम- शाम 07:09 से रात 08:19
- लखनऊ- शाम 06:56 से रात 08:04
- भोपाल- शाम 07:16 से रात 08:20
- इंदौर- शाम 07:23 से रात 08:27
- उज्जैन- शाम 07:23 से रात 08:27
- ग्वालियर- शाम 07:08 से रात 08:16
- जबलपुर- शाम 07:06 से रात 08:10
- वाराणसी- शाम 07:08 से रात 08:18
- जयपुर- शाम 07:16 से रात 08:25
- मेहंदीपुर- शाम 07:18 से रात 08:22
- जैसलमेर- शाम 07:36 से रात 08:44
- पुष्कर- शाम 07:22 से रात 08:30
- उदयपुर- शाम 07:29 से रात 08:34
- पटना- शाम 06:59 से रात 08:32
- बनारस- शाम 05:25 से रात 05:54
- प्रयागराज- शाम 06:55 से रात 08:01
- कानपुर- शाम 06:59 से रात 08:07
- अंबिकापुर- शाम 05:27 से रात 05:54
- देहरादून- शाम 07:01 से रात 08:14
- नैनीताल- शाम 07:02 से रात 08:14
- अल्मोड़ा- शाम 06:56 से रात 08:08
- ऋषिकेश- शाम 07:01 से रात 08:13
- हरिद्वार- शाम 07:02 से रात 08:14
- शिमला- शाम 07:03 से रात 08:17
- चंपा- शाम 05:24 से रात 07:22
- द्वारका- शाम 07:52 से रात 08:55
- अमृतसर- शाम 07:12 से रात 08:26
- लुधियाना- शाम 07:09 से रात 08:22
- जालंधर- शाम 07:09 से रात 08:23
- पटियाला- शाम 07:08 से रात 08:21
- भावनगर- शाम 07:40 से रात 08:42
- अम्बाजी- शाम 07:52 से रात 08:55
- चंडीगढ़- शाम 07:06 से रात 08:19
- मुंबई- शााम 07:41 से रात 08:41
- पुणे- शाम 07:38 से रात 08:37
- चेन्नई- शाम 07:20 से रात 08:14
- मथुरा- शाम 07:08 से रात 08:17
- बेंगलुरु- शाम 07:31 से रात 08:25
- हैदराबाद- शाम 07:21 से रात 08:19
- अहमदाबाद- शाम 07:36 से रात 08:40
- फरीदाबाद- शाम 07:08 से रात 08:18
- अंबाला- शाम 07:09 से रात 08:19
- रोहतक- शाम 07:10 से रात 08:21
- आगरा- शाम 07:07 से रात 08:16
- मेरठ- शाम 07:05 से रात 08:16
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: दिवाली के बाद चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तुला राशि में बनेगी बुध-सूर्य-चंद्र की महायुति
शहर के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त क्यों बदलता है?
शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के अनुसार शुभ मुहूर्त तय किया जाता है, जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर भिन्न होता है. ऐसे में एक शहर के पूजा का शुभ मुहूर्त दूसरे से अलग होता है.
ये भी पढ़ें- Diwali Lucky Signs: दिवाली पर इन 11 चीजों का दिखना है शुभ, कुछ ही समय में हो सकते हैं मालामाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
16 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
19 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
23 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines