हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व के लिए फेमस हैं बिहार के ये 5 घाट, इन घाटों का नजारा होता है देखने लायक

Chhath Puja 2025: छठ पूजा का पर्व 25 अक्टूबर से मनाया जाएगा. छठ पूजा पर नदियों के घाट पर जाकर पूजा की जाती है. बिहार में कई पवित्र तट हैं जो अपनी भव्यता के लिए जाने जाते हैं. छठ पूजा के दौरान यहां का नराजा देखने लायक होता है. चलिए आपको बिहार के पांच फेमस घाट के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Chhath Puja Famous Ghats: बिहार का प्रमुख पर्व छठ पूजा अक्टूबर महीने में मनाया जाएगा. छठ पर्व पर नदियों के पवित्र घाट पर पूजा-अर्चना की जाती है और सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. छठ पूजा का पर्व कठिन वर्तों में से एक माना जाता है. छठ पूजा पर महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती हैं. छठ पूजा का पर्व मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है. छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत ओडिशा के कई क्षेत्रों में मनाई जाती है. बिहार में छठ पर्व के लिए कई घाट फेमस हैं महापर्व के दौरान इन घाटों का नराजा देखने लायक होता है. चलिए आपको बिहार के इन फेमस घाटों के बारे में बताते हैं.

छठ पूजा के लिए बिहार के फेमस घाट

देव सूर्य मंदिर, औरंगाबाद

बिहार के ओरंगाबाद में देव सूर्य मंदिर है जो छठ महापर्व के लिए काफी प्रसिद्ध है. यह प्रचीन स्थलों में से एक है. छठ पर्व पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. देव सूर्य मंदिर में स्थित सूर्यकुंड तालाब छठ का मुख्य आकर्षण केंद्र है.

विज्ञापन

कष्टहरणी घाट, मुंगेर

कष्टहरणी घाट मुंगेर में गंगा नदी के किनारे स्थित है. यह स्थान छठ महापर्व के लिए काफी प्रसिद्ध है. ऐसी मान्यता है कि, यहां डुबकी लगाने से कष्ट दूर होते हैं. छठ पर्व पर यहां लाखों की संख्या में भक्त आते हैं.

विज्ञापन

कोनहारा घाट, हाजीपुर

हाजीपुर का कोनहारा घाट गंडक और गंगा नदी के संगम पर मौजूद है. यह घाट छठ के दौरान भक्तों की भीड़ से भरा रहता है. हाजीपुर का यह कोनहारा घाट छठ के लिए काफी फेमस है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Chhath Puja 2025: कब है छठ पूजा? क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय, खरना से उषा अर्घ्य तक की तारीख

फल्गु नदी घाट, गया

विज्ञापन

बिहार में गया का फल्गु नदी घाट छठ महापर्व के लिए प्रसिद्ध है. यह फल्गु नदी घाट के किनारे कई प्राचीन मंदिर है जो फेमस हैं. यहां पर भारी संख्या में लोग छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं.

बरारी घाट, भागलपुर

विज्ञापन

भागलपुर का बरारी घाट छठ पूजा के पर्व के लिए फेमस है. यहां छठ पूजा के दौरान हर साल लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं. यह आसपास के लोगों के लिए छठ पूजा के लिए काफी प्रसिद्ध है.

कब है छठ पूजा?

25 अक्टूबर से छठ पर्व की शुरुआत हो रही है जिसका समापन 28 अक्टूबर को होगा. शनिवार, 25 अक्टूबर को नहाय खाय, रविवार 26 अक्टूबर को खरना पूजा, सोमवार 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और मंगलवार 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य है. इस प्रकार चार दिन के छठ महापर्व की तारीख हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola