हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chhath Kharna Puja 2025: कल है छठ पूजा का दूसरा दिन, जानें खरना का महत्व, पूजा विधि और सामग्री

Chhath Puja Day 2 Kharna Puja 2025: 26 अक्टूबर को खरना पूजा यानी छठ पूजा का दूसरा दिन है. खरना पूजा का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. खरना पूजा पर संतान सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए सूर्य देव की पूजा की जाती है. चलिए खरना पूजा के महत्व, पूजा विधि और संपूर्ण सामग्री के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Chhath Kharna Puja 2025: छठ पूजा का दूसरा दिन खरना पूजा 26 अक्टूबर को है. छठ के पहले दिन नहाय-खाय होता है इसके बाद अगले दिन खरना पूजा होती है. छठ महापर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है. खरना के बाद संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य दिया जाता है. छठ पूजा के दौरान खरना पूजा का खास महत्व होता है. खरना पूजा के दिन संतान सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए सूर्य देव की पूजा की जाती है. चलिए आपको खरना पूजा के महत्व और पूजा विधि के बारे में बताते हैं.

खरना पूजा का महत्व (Kharna Puja Importance)

खरना पूजा के दिन 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है. यह व्रत सप्तमी तिथि को सूर्यास्त के समय सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा होता है. खरना पूजा के दिन गुड़ की खीर बनाई जाती है. खरना पूजा के दिन खीर और रोटी खाने के बाद व्रती लोग अन्न और जल ग्रहण नहीं करते हैं. इसके साथ ही खरना पूजा के दिन ठेकुआ, गेहूं के पेठे, घी वाली रोटी आदि प्रसाद बनाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें – Chhath Puja 2025: छठ महापर्व के लिए फेमस हैं बिहार के ये 5 घाट, इन घाटों का नजारा होता है देखने लायक

विज्ञापन

खरना पूजा विधि

खरना पूजा के दिन मिट्टी का चूल्हा बनाकर गुड़ की खीर, घी वाली रोटी आदि प्रसाद बनाए जाते हैं. इन प्रसाद को मिट्टी के बर्तन या नए बर्तन में बनाना होता है. खरना पूजा पर शाम के समय सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया जाता है.

खरना पूजा के लिए सामग्री

मिट्टी का चूल्हा
गुड़ वाली खीर के लिए गुड़
खीर के लिए चावल
चावल का आटा
दूध और गंगाजल
प्रसाद के लिए केला
खाना बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन
आप नए बर्तन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola