Chankya Niti: पार्टनर हमेशा रहेगा खुश और संतुष्ट! बस अपना लीजिए ये 3 आदतें

Chanakya Niti For Couples: क्या आपकी भी अपने पार्टनर से हर समय लड़ाई होती रहती है? बात-बात पर साथी गुस्सा हो जाता है? अगर हां, तो ऐसे में आप आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई कुछ आदतों को अपना सकते हैं, जिससे आपका पार्टनर आपसे सदा खुश व संतुष्ट रहेगा।

Chanakya Niti
विज्ञापन

Chanakya Niti For Couples: पति-पत्नी के रिश्ते को दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता माना जाता है, लेकिन व्यक्ति की कुछ गलतियों की वजह से उनका यह रिश्ता खराब भी हो सकता है। आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई व्यक्ति की उन तीन अच्छी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर उनका रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए मजबूत बन सकता है। आइए जानते हैं उन तीन अच्छी आदतों के बारे में, जिनका ध्यान पति-पत्नी को हमेशा रखना चाहिए।

सम्मान

आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि पति-पत्नी के संबंध में सम्मान जरूर होना चाहिए। पत्नी जितनी रिस्पेक्ट अपने पति को देती है। उतना ही आदर पति को भी अपनी पत्नी का करना चाहिए। इससे रिश्ते की गरिमा बनी रहती है और उनके संबंध में गहराई आती है।

विज्ञापन

Chanakya Niti

अहंकार

चाणक्य के अनुसार, जब रिश्ते में प्यार की जगह अहंकार आने लगता है, तो इससे उन दोनों के बीच मनमुटाव आने लगते हैं। न चाहते हुए भी पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ने लगती है। इसलिए अगर आपको अपना संबंध पार्टनर के साथ लंबे समय तक बनाए रखना है, तो इसमें गलती से भी अहंकार की दीवार को न पनपने दें।

विज्ञापन

आजादी

रिलेशनशिप में जितना प्यार, भरोसा और सम्मान जरूरी है। उतनी ही इंपॉर्टेंस आजादी की भी है। आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि शादी होने के बाद भी पति-पत्नी को एक दूसरे को कुछ मामलों में आजादी देनी चाहिए। रिश्ते में अगर ज्यादा बंधन होते हैं, तो इससे व्यक्ति का दम घुटने लगता है। इससे पति-पत्नी के बीच दूरियां आने लगती है। इसलिए अपने पार्टनर पर भरोसा दिखाए और उन्हें अपनी मर्जी का कार्य करने दें।

चाणक्य कौन थे?

आचार्य चाणक्य को महान राजनेता और अर्थशास्त्री माना जाता है। कहा जाता है कि उनके पास जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या का समाधान होता था। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर व्यक्ति अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल कर सकता है। अगर आपको भी चाणक्य या उनकी नीतियों के बारे में जानना है, तो इसके लिए आप आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ को पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ