Chanakya Niti For Love Relationship: किसी भी रिलेशनशिप में प्रेम होना बहुत जरूरी है। बिना प्रेम के कोई भी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाता है। इससे लोगों के बीच दूरियां आने लगती हैं और एक दिन न चाहते हुए भी उनका रिश्ता टूट जाता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते आप अपने रिश्ते को बचाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स अपनाएं। आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई तीन ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी अहमियत किसी भी रिश्ते में अगर प्रेम से ज्यादा होने लगती है, तो जल्द ही वो रिश्ता खराब होने लगता है। चलिए विस्तार से जानते हैं उन्हीं तीन चीजों के बारे में।
जिद
आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि व्यक्ति अगर प्रेम से ज्यादा जिद को अहमियत देने लगता है, तो इससे रिश्ते में दरार आनी पक्की है। अपनी जिद के चलते व्यक्ति कई बार अपने पार्टनर का दिल दुखा देता है। ये जरूरी नहीं है कि आपकी और सामने वाले व्यक्ति की पसंद एक जैसी हो। ऐसे में अपनी पसंद को उन पर थोपने से रिश्ते खराब हो सकते हैं।
मुकाबला
कोई भी रिश्ता प्यार और भरोसे की डोर से बंधा होता है। इन दोनों की जगह अगर रिलेशनशिप में मुकाबला आ जाता है, तो इससे रिश्ता खराब होने लगता है। चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि रिश्ते में अगर मुकाबला होने लगता है, तो इससे उनके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।
शक
आचार्य चाणक्य के अनुसार, शक का कीड़ा रिश्ते को अंदर से खोखला कर देता है। जब किसी व्यक्ति के मन में सामने वाले व्यक्ति को लेकर शक पैदा होने लगता है, तो ऐसे में उनकी सही बात भी गलत लगने लगती है। इससे उन दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं।
चाणक्य कौन थे?
आचार्य चाणक्य का नाम देश के महान व योग्य राजनेता की लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। इसी के साथ उन्हें राजनीति और अर्थशास्त्र की भी अच्छी समझ थी। उन्होंने अपने इसी ज्ञान से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी, जिसमें उन्होंने दोस्ती, प्रेम, नौकरी और परिवार आदि-आदि मानव जीवन से संबंधित लगभग हर एक समस्या के समाधान के बारे में बताया है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।