---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: जवानी में जरूर अपनाएं ये 3 हैबिट्स, बुढ़ापे में रहेंगे खुशहाल

Chanakya Niti: समय के साथ बुढ़ापा आना आम बात है, जिसे कोई नहीं रोक सकता है। लेकिन अपनी कुछ आदतों की वजह से आप बुढ़ापे में भी खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं। आइए जानते हैं व्यक्ति की उन्हीं आदतों के बारे में।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti: कहा जाता है कि बुढ़ापा और बचपन दोनों एक जैसे होते हैं, क्योंकि बचपन में जैसे बच्चा खुद अपना ख्याल नहीं रख पाता है। ठीक वैसे ही बुढ़ापे में व्यक्ति खुद का ख्याल नहीं रख पाता है। उन्हें तरह-तरह की बीमारियों होने लगती हैं, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, अपनी कुछ आदतों को अपनाकर व्यक्ति का बुढ़ापा खुशहाल रह सकता है। चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में।

संस्कार

आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि अगर आप अपने बच्चों को अच्छे संस्कार व परवरिश नहीं देंगे, तो आपके बुढ़ापे में वो आपका मान- सम्मान नहीं करेंगे। इससे बुढ़ापे में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: पति-पत्नी कभी भी संबंध की इन 5 सीमाओं को न लांघे, आ सकती हैं दूरियां

---विज्ञापन---

घमंड

आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। अपनी कुर्सी यानी पद का लालच नहीं होना चाहिए। इससे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बच्चे और अपने बीच कभी भी घमंड और पैसों की दीवार को न आने दें, इससे रिश्ते खराब हो जाते हैं। ऐसे में बुढ़ापे में आप अकेले रह जाएंगे। बच्चे आपको बोझ भी समझ सकते हैं।

समय

चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि व्यक्ति चाहे कितना भी बिजी क्यों न हो, उसे अपने परिवार वालों के साथ और अपने बच्चों के साथ समय जरूर बिताना चाहिए। उन्हें बाहर घूमने लेकर जाना चाहिए। अगर आप उनके साथ समय नहीं बिताएंगे, तो इससे आपको उन्हें जानने का मौका नहीं मिलेगा। आप दोनों के बीच प्यार नहीं बढ़ेगा। ऐसे में भविष्य में वह आपकी देखभाल खुशी से नहीं करेंगे।

---विज्ञापन---

आचार्य चाणक्य कौन थे?

आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महान रणनीतिकार, अर्थशास्त्री और राजनेता की लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। कहा जाता है कि उनके पास प्यार, दोस्ती, नौकरी और परिवार आदि-आदि मानव जीवन से संबंधित लगभग हर एक समस्या का समाधान होता था। उन्होंने अपने ज्ञान से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी, जिसमें उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान का उल्लेख किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: प्रेम होने के बाद भी पति की इन 3 आदतों से संबंध में आती है दरार!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 06, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola