सनातन धर्म के लोगों के लिए चैत्र नवरात्रि का खास महत्व है। नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है, जिस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल नवरात्रि पर्व का आरंभ 30 मार्च 2025 से हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 9 दिनों के लिए जब मां दुर्गा धरती पर आती हैं, तो एक विशेष वाहन पर सवार होकर आती हैं। देवी किस वाहन पर सवार होकर आएंगी, ये नवरात्रि के पहले दिन के आधार पर तय होता है। इसलिए हर साल मां की सवारी बदलती है।
वहीं, जिस दिन नवरात्रि का समापन होता है, उस दिन के हिसाब से मां की प्रस्थान सवारी तय होती है। यह सवारी शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देती है, जिसका प्रभाव सालभर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। चलिए जानते हैं मां दुर्गा की सवारी और दिन के बीच के संबंध के बारे में।
आगमन की सवारी-
- रविवार या सोमवार- नवरात्रि की शुरुआत यदि रविवार या सोमवार के दिन से होती है, तो मां दुर्गा हाथी पर आती हैं। हाथी पर मां का आना सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक है।
- मंगलवार या शनिवार- यदि नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार या शनिवार से होती है, तो मां दुर्गा घोड़े पर आती हैं। घोड़े पर मां का आना सत्ता परिवर्तन को दर्शाता है।
- बुधवार- नवरात्रि की शुरुआत यदि बुधवार से होती है, तो मां दुर्गा नाव पर आती हैं। मां दुर्गा का नाव पर आना अच्छी फसल और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति का प्रतीक है।
- गुरुवार या शुक्रवार- नवरात्रि की शुरुआत यदि गुरुवार या शुक्रवार से होती है, तो मां दुर्गा पालकी पर आती हैं। देवी का पालकी पर आना शुभ नहीं माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
प्रस्थान की सवारी-
- रविवार या सोमवार- नवरात्रि का समापन यदि रविवार या सोमवार को होता है, तो मां दुर्गा भैंसे पर जाती हैं। मां का भैंसे पर जाना रोग और शोक का संकेत देता है।
- शनिवार या मंगलवार- नवरात्रि का समापन यदि शनिवार या मंगलवार के दिन होता है, तो मां दुर्गा मुर्गे पर जाती हैं। मां दुर्गा का मुर्गे पर जाना दुख और कष्ट का संकेत है।
- बुधवार या शुक्रवार- नवरात्रि का समापन यदि बुधवार या शुक्रवार के दिन होता है, तो मां दुर्गा हाथी पर जाती हैं। मां दुर्गा का हाथी पर जाना शुभ माना जाता है।
- गुरुवार- नवरात्रि का समापन यदि गुरुवार के दिन होता है, तो मां दुर्गा मनुष्य की सवारी से जाती हैं, जो खुशहाली का संकेत देता है।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Kaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
1 hr agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
2 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
3 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
4 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
18 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
2 days agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
2 days agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines