Bhanu Saptami 2024: भगवान सूर्य को समर्पित भानु सप्तमी के दिन का हिंदू धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व है। हर वर्ष मार्गशीर्ष मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन भानु सप्तमी का व्रत रखा जाता है। इस बार 8 दिसंबर 2024 को भानु सप्तमी का व्रत रखा जाएगा। माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से इस दिन सूर्य देव की पूजा करते हैं, उनके जीवन में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
जिन लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन में बहुत ही कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल होता है। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है और त्वचा व धन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। चलिए जानते हैं सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।
मेष राशि
भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा करें। जल में रोली और लाल रंग का फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी, जिससे जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
वृषभ राशि
भानु सप्तमी के दिन जल में सफेद फूल डालकर उससे सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे आपकी कुंडली में सूर्य को बल मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में आ रही परेशानियां भी कम हो जाएंगी।
मिथुन राशि
यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो इस शुभ दिन जल में काले तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस उपाय से जल्द आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
कर्क राशि
जल में दूध मिलाएं और फिर उससे सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी। सूर्य के मजबूत होने से आपका आत्मविश्वास और धन-संपत्ति में इजाफा होगा।
सिंह राशि
लंबे समय से यदि आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, तो भानु सप्तमी के दिन जल में गुड़ मिलाकर उससे सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे कुंडली में सूर्य और गुरु दोनों ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें- Bhanu Saptami 2024: जानें भानु सप्तमी की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
कन्या राशि
सूर्य देव को जल में हरसिंगार का फूल डालकर अर्घ्य देने से जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
तुला राशि
ग्रहों के राजा सूर्य को जल में कुमकुम मिलाकर अर्घ्य देने से कुंडली में नवग्रहों की स्थिति मजबूत होगी। ग्रहों की अनुकूलता का जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे आपके घर-परिवार में सदा खुशहाली बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
भानु सप्तमी के शुभ दिन सूर्य देव को यदि आप जल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य देते हैं, तो इससे आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। खासकर पैसों की कमी से मुक्ति मिल सकती है।
धनु राशि
जल में हल्दी मिलाकर उससे सूर्य को अर्घ्य देने से देवता की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जीवन में खुशियों का आगमन होगा और आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
मकर राशि
जल में काले तिल मिलाकर उससे सूर्य देव को अर्घ्य देने से मकर राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मकता का वास होगा। लंबे समय से यदि आप किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो उससे भी मुक्ति मिलेगी।
कुंभ राशि
जल में काले तिल डालकर उससे सूर्य देव को अर्घ्य देना भानु सप्तमी के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इससे कुंडली में सूर्य को बल मिलेगा, जिसके कारण आपको करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा।
मीन राशि
भानु सप्तमी के दिन जल में केसर मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी, जिसके प्रभाव के कारण आत्मविश्वास, धन, संपत्ति और करियर में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें- Mercury Transit 2025: बुध गोचर से इन 3 राशियों को खतरा, धन-संपत्ति और हौसले में आएगी कमी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
13 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
19 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines