---विज्ञापन---

Religion angle-right

Bhanu Saptami 2024: 7 या 8 दिसंबर, कब है भानु सप्तमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी का व्रत हर साल मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन रखा जाता है। हालांकि इस बार सप्तमी तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। चलिए जानते हैं 7 दिसंबर या 8 दिसंबर, किस दिन भानु सप्तमी का व्रत रखा जाएगा।

---विज्ञापन---

Bhanu Saptami 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए भानु सप्तमी के दिन का खास महत्व है। इस शुभ दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा करते हैं, उनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन भानु सप्तमी का व्रत रखा जाता है। चलिए जानते हैं दिसंबर माह में कब भानु सप्तमी का व्रत रखा जाएगा। साथ ही आपको सूर्य देव की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में भी पता चलेगा।

---विज्ञापन---

दिसंबर में भानु सप्तमी कब है? 

वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस बार 07 दिसंबर 2024 को देर रात 11:05 मिनट से मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 08 दिसंबर 2024 को सुबह 9:44 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर साल 2024 में 8 दिसंबर को भानु सप्तमी का व्रत रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- जल्द छूटेगी शराब की आदत! अपनाएं प्रेमानंद महाराज का ये खास उपाय

---विज्ञापन---

8 दिसंबर 2024 के शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- प्रातः काल 7:00
  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल 05:24 मिनट से लेकर सुबह 06:12 मिनट
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 मिनट से लेकर दोपहर 12:40 मिनट
  • अमृत काल- सुबह में 09:04 से लेकर 10:37 मिनट

भानु सप्तमी की पूजा विधि

  • व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
  • स्नान आदि कार्य करने के बाद नारंगी रंग के वस्त्र धारण करें।
  • उगते हुए सूर्य की पूजा करें।
  • जल में रोली, गुड़, लाल फूल और गंगाजल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान सूर्य मंत्रों का जाप करें।
  • व्रत का संकल्प लें।
  • घी का दीपक जलाकर सूर्य देव की आरती करें।

ये भी पढ़ें- Mercury Transit 2025: बुध गोचर से इन 3 राशियों को खतरा, धन-संपत्ति और हौसले में आएगी कमी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 06, 2024 10:32 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola