Bhai Dooj 2025: साल में दो बार भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। एक होली के बाद और दूसरा दिवाली के दो से तीन दिन बाद मनाया जाता है। हर साल होली के दो दिन बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है जिसे देश के कई राज्यों में होली भाई दूज, भाई टीका, भाऊबीज, भाई बीज, भ्रातृ द्वितीया और भाई फोंटा के नामों से भी जाना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, होली भाई दूज का पर्व हर साल चैत्र माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि पर मनाया जाता है। चलिए जानते हैं साल 2025 में ये पर्व कब मनाया जाएगा। साथ ही आपको तिलक के शुभ मुहूर्त के बारे में भी पता चलेगा।
भाई दूज का महत्व
भाई दूज का पर्व हिन्दुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। ये त्योहार भाई-बहन के बीच प्यार और आपसी समझ को दर्शाता है। पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन काल में चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। जहां उनकी बहन ने उन्हें टीका लगाया और भोजन कराया, जिसके बाद यमराज ने अपनी बहन को आशीर्वाद देते हुए कहा जो भाई इसी तिथि पर अपनी बहन के घर जाकर भोजन करने के साथ उससे तिलक करवाएगा उसकी अकाल मृत्यु नहीं होगी और उनके बीच प्यार बढ़ेगा।
इसलिए हर साल भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर कुमकुम से तिलक करती हैं उन्हें मिठाई खिलाती हैं और भाई की अच्छी सेहत की कामना करती हैं। जबकि भाई उन्हें उनकी रक्षा करने का वचन देता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्रीति योग का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें लव राशिफल
2025 में कब है भाई दूज?
वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार द्वितीया तिथि का आरंभ 15 मार्च 2025 को शाम में 02 बजकर 33 मिनट से हो रहा है जिसका समापन अगले दिन 16 मार्च 2025 को शाम में 04 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल 16 मार्च 2025 को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। 16 मार्च 2025 को तिलक करने का शुभ मुहूर्त सुबह में 09:30 से लेकर 11:00 मिनट तक है। इसके बाद दोपहर में 02:00 से लेकर 03:30 मिनट के बीच भी तिलक किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कामकाज के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च माह? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
1 hr agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
18 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
20 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines