Love Rashifal: प्रीति योग का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें लव राशिफल

Love Rashifal 7 March 2025: शुक्रवार को प्रीति योग का निर्माण हो रहा है जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के प्रेम जीव पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये योग आपके लिए शुभ रहेगा या नहीं तो इसके लिए पढ़ें 7 मार्च 2025 का लव राशिफल।

Love Rashifal 7 March 2025

लव राशिफल 7 मार्च 2025

Love Rashifal 7 March 2025: ज्योतिष में प्रीति योग का खास महत्व है जिसे मंगल दायक योग भी कहा जाता है। इस योग में किए गए कार्यों से व्यक्ति को लाभ होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2025 को फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। साथ ही प्रात: काल से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक प्रीति योग रहेगा जिसके बाद आयुष्मान योग बन रहा है। चलिए जानते हैं शुक्रवार को प्रीति योग का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहेगा। रिश्ते को लेकर चल रहा तनाव खत्म होगा और आपसी प्यार बढ़ेगा। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं उनका रिश्ता पहले से मजबूत होगा। शाम बाद साथी संग अच्छा समय बिताएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनके लिए ये दिन मिलाजुला रहेगा। सोलमेट का थोड़ा समय और इंतजार करना होगा। शादीशुदा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान है तो वो शुक्रवार को टल सकता है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

शादीशुदा कपल का दिन बढ़िया रहेगा। साथी संग समय बिताने के कारण संबंध में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ-साथ परिवार के लोगों के संग भी शाम बाद अच्छा समय बिताएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कर्क राशि

जो लोग सिंगल हैं वो किसी पुराने दोस्त के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के सपोर्ट से करियर में सफलता मिल सकती है। शाम बाद रोमांटिक डिनर डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए ये दिन अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है तो वो कुछ समय के लिए टल सकता है। लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन भी सही नहीं रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

कन्या राशि

जो लोग शादीशुदा हैं या जो लोग हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं उनके लिए ये दिन रोमांटिक रहेगा। शाम तक का समय साथी संग अकेले में बिताएंगे। सिंगल जातक किसी दोस्त के साथ डेट पर जा सकते हैं।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

तुला राशि

प्रीति योग का शुभ प्रभाव कपल के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। साथी संग विवाद चल रहा है तो संबंधों में सुधार होने की संभावना है। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें उनका बचपन का कोई मित्र शादी के लिए प्रपोज कर सकता है।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

प्रीति योग का शुभ प्रभाव लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन पर नहीं पड़ेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। शादीशुदा कपल के लिए ये दिन ठीक-ठाक रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के दिन अच्छा व रोमांटिक रहेगा। डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें सोलमेट का कुछ दिनों और इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

मकर राशि

प्रेम जीवन में रोमांस का स्तर बढ़ेगा। सोलमेट संग भावनात्मक पल व्यतीत करने से मकर राशि के जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग सिंगल हैं उनका रिश्ता घरवालों के आशीर्वाद से शुक्रवार को तय हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

कुंभ राशि

शादीशुदा जातक किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। कपल के बीच लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे। गुस्से पर काबू नहीं किया तो रिश्ता टूट भी सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं ये दिन उनके हित में नहीं रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

मीन राशि

जीवनसाथी के बारे में कुछ ऐसी बात पता चल सकती है जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। ज्यादा चिंता करने के कारण आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है। सिंगल लोगों का इंतजार शुक्रवार को भी जारी रहेगा। इस समय सोलमेट से मुलाकात होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ