Bedroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर एक चीज को सही दिशा में रखना व बनवाना चाहिए। कभी-कभार चीजों को गलत दिशा में रखने से व्यक्ति को वास्तु दोष भी लग सकता है। इससे न चाहते हुए भी उनकी जिंदगी में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती है, जिसका असर उनकी आर्थिक स्थिति पर तो पड़ता ही है। साथ ही कुंडली में ग्रह भी कमजोर होने लगते हैं।
आज हम आपको बेडरूम और बाथरूम की सही दिशा के बारे में बताने जा रहे हैं। इसी के साथ हम आपको ये भी बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में बाथरूम होना चाहिए या नहीं?
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
बेडरूम में न हो बाथरूम, क्यों?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में कभी भी बाथरूम नहीं होना चाहिए। दरअसल, दोनों की ऊर्जा एक-दूसरे से अलग होती है। अगर दोनों की ऊर्जा का आदान-प्रदान होता है, तो इससे घरवालों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा धन हानि भी हो सकती है।
बाथरूम किस दिशा में नहीं होना चाहिए?
शास्त्रों के अनुसार, बाथरूम को कभी भी पूर्व-उत्तर की दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। बाथरूम के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा उत्तम होती है। इसके अलावा बाथरूम में एक बड़ी खिड़की भी जरूर होनी चाहिए। बाथरूम में कभी भी गहरे रंग की टाइल्स नहीं लगवानी चाहिए।
अगर आपके बेडरूम में बाथरूम है और उसका दरवाजा बाथरूम की तरफ खुलता है, तो ऐसे में बाथरूम के दरवाजे को हमेशा बंद रखें।
स्नानघर किस दिशा में होना चाहिए?
शौचालय और स्नानघर कभी भी एक नहीं होना चाहिए। दोनों को अलग-अलग बनवाना चाहिए। नहीं तो इससे कुंडली में राहु और चंद्र ग्रह कमजोर हो सकते हैं। स्नानघर को घर की पूर्व दिशा में बनवाना चाहिए और पानी का बहाव उत्तर की ओर रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं सुकर्मा योग सहित ये 5 शुभ संयोग, इन राशियों की होगी चांदी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
11 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
13 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
13 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
19 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines