घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

Black Magic Signs By Bageshwar Dham Sarkar: क्या आपके भी घर में हर समय क्लेश रहता है? क्या आप भी लंबे समय से आर्थिक तंगी की समस्या से परेशान हैं? क्या आपके भी जीवन में एक के बाद समस्याएं आ रही हैं? अगर हां, तो कहीं आपके घर पर भी तो नहीं हुआ है जादू-टोना। आइए जानते हैं जादू-टोना के संकेतों के बारे में।

Black Magic Signs By Bageshwar Dham Sarkar
विज्ञापन
Advertisment

आज हम आपको जादू-टोना के संकेतों के बारे में बताएंगे। दरअसल धीरेंद्र शास्त्री ने बताया है कि कैसे व्यक्ति को पता चल सकता है कि उसके घर पर या परिवार के किसी सदस्य पर किसी ने जादू-टोना किया है या नहीं। आइए जानते हैं जादू-टोना के संकेतों के बारे में।

घर में क्लेश

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर आपके घर में हर समय क्लेश रहता है या फिर तनाव की स्थिति बनी रहती है। तो समझ जाइए कि आपके घर पर जादू-टोना हुआ है।

विज्ञापन

रंग काला होना

बाबा बागेश्वर धाम बताते हैं कि अगर अचानक से सभी घरवालों का रंग काला होने लगे, तो समझ जाना चाहिए कि उनके घर पर किसी ने जादू-टोना किया है। क्योंकि घर में कभी-कभार किसी का रंग काला होना तो आम बात है, लेकिन अगर अचानक से घर के सभी सदस्यों का रंग काला होने लगे तो इसे आम नहीं समझना चाहिए।

विज्ञापन

चिड़चिड़ा होना

कभी-कभार गुस्सा आना या चिड़चिड़ा होना तो आम बात है, लेकिन जब व्यक्ति को हर बात पर गुस्सा आने लगे या वो हर समय चिड़चिड़ा रहें, तो इसे आम बात नहीं समझनी चाहिए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार ये संकेत जादू-टोना के भी हो सकते हैं।

बीमार पड़ना

बाबा बागेश्वर धाम बताते हैं कि अगर व्यक्ति अचानक से बीमार होने लगे। उसे हर समय कमजोरी और घबराहट की समस्या हो लेकिन रिपोर्ट में कुछ भी गंभीर न आए, तो व्यक्ति को समझ जाना चाहिए कि उस पर जादू-टोना हुआ है।

विज्ञापन

धन हानि

व्यापार में उतार चढ़ाव तो आते ही रहते हैं। लेकिन अगर अचानक से व्यापार में नुकसान हो, नौकरी चली जाए या फिर धन आने के सभी रास्ते बंद हो जाए तो इसे भी जादू-टोना का संकेत माना जाता है। बाबा बागेश्वर धाम बताते हैं कि जब घर के सभी सदस्यों के सोर्स ऑफ इनकम बंद हो जाए, तो इसे भी जादू-टोना का प्रभाव माना जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ