नो स्मोकिंग सिटी..., इस शहर में सिगरेट पीना मना है! नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना

कनाडा के बर्नाबी शहर में स्मोकिंग को लेकर बेहद सख्त कानून लागू हैं. पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है, जिससे ये शहर लगभग ‘नो-स्मोकिंग जोन’ बन गया है.

Canada No smoking city
1 / 7
Credit: News24

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?2 / 7

कनाडा के Burnaby शहर ने स्मोकिंग को लेकर बेहद सख्त नियम लागू किए हैं. यहां सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट, तंबाकू, वेप और कैनाबिस पर कड़ी पाबंदी है. इन नियमों का मकसद लोगों को सेकेंड हैंड स्मोक से बचाना और साफ वातावरण बनाना है.

विज्ञापन

कहां-कहां नहीं पी सकते सिगरेट?

कहां-कहां नहीं पी सकते सिगरेट?3 / 7

इस शहर में पार्क, सड़कों, फुटपाथों, बस स्टॉप, साइकिल लेन और सार्वजनिक जगहों पर स्मोकिंग पूरी तरह बैन है. यहां तक कि ट्रांजिट स्टॉप और सार्वजनिक इमारतों के आसपास भी सिगरेट पीना मना है.

बिजनेस एरिया में भी सख्ती

बिजनेस एरिया में भी सख्ती4 / 7

रेस्टोरेंट, कैफे, ऑफिस और बाकी बिजनेस परिसर के अंदर या बाहर कस्टमर सर्विस वाले एरिया में भी स्मोकिंग पर रोक है. यानी पब्लिक के संपर्क में आने वाली लगभग हर जगह पर धूम्रपान बैन कर दिया गया है.

विज्ञापन

कितना लगता है जुर्माना?

कितना लगता है जुर्माना?5 / 7

अगर कोई इंसान नियम तोड़ता है, तो उसे 200 से 500 डॉलर (लगभग 12,000 से 30,000 रुपये) तक का जुर्माना देना पड़ सकता है. यह जुर्माना शहर के सख्त कानूनों को लागू करने के लिए रखा गया है.

क्यों बनाए गए इतने सख्त नियम?

क्यों बनाए गए इतने सख्त नियम?6 / 7

विशेषज्ञों के मुताबिक, सेकेंड हैंड स्मोक से कैंसर, दिल की बीमारी और सांस से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद खतरनाक माना जाता है.

विज्ञापन

पर्यावरण को भी होता है नुकसान

पर्यावरण को भी होता है नुकसान7 / 7

सिगरेट के टुकड़े (बट्स) प्लास्टिक जैसे पदार्थ से बने होते हैं, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं और जल स्रोतों को प्रदूषित करते हैं. इसी वजह से शहर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है. (All Photos Credit: Freepik)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन