Cyclonic Storm Alert: 257KM की भयंकर स्पीड वाली तूफानी हवाएं, पढ़ें चक्रवाती तूफान Horacio पर ताजा अपडेट

Tropical Cyclone Horacio: हिंद महासागर में साल 2026 का पहला और अब तक का सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान एक्टिव हुआ है। इस तूफान का नाम होरासियो है, जो दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर में सक्रिया हुआ और अब तटीय इलाकों में तबाही मचाता हुआ दक्षिण की ओर बढ़ रहा है।

Cyclonic Storm
1 / 5

विज्ञापन

2 / 5

चक्रवाती तूफान ने सबसे पहले मॉरीशस और रोड्रिग्स द्वीप को हिट गया, क्योंकि यह शुरुआत से ही मॉरीशन और रोड्रिग्स द्वीप के पूर्व में था। तूफान के चलते मेडागास्कर समेत कई तटीय देशों में तूफानी हवाएं चलने, भारी बारिश होने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने का अलर्ट सरकारों की ओर से जारी किया गया है।

विज्ञापन

3 / 5

बता दें कि कैटेगरी-5 का ट्रॉपिकल स्टॉर्म 23 फरवरी को पीक पर था। इसकी मैक्सिमम स्पीड 160 mph (257-260 किलेामीटर प्रति घंटा) तक दर्ज की गई थी। इतनी स्पीड पेड़ों को जड़ से उखाड़ फेंकने और इमारतों को नुकसान पहुंचाने में सक्षम है, लेकिन अभी तक तूफान ने रिहायशी इलाके के आस-पास तटों पर ही तबाही मचाई है।

4 / 5

बता दें कि चक्रवाती तूफान एक्टिव होने के बाद काफी तेजी से इंटेंसिफाई हुआ और मात्र 24 घंट के अंदर ही कमजोर तूफान से कैटेगरी-5 का सबसे मजबूत, विशाल और खतरनाक तूफान पहुंच गया। भारत पर इस तूफान का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि मॉरीशस की दूसरी भारत से बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन

5 / 5

होरासियो को लेकर वैज्ञानिक टेंशन में हैं। क्योंकि क्लाइमेट चेंज के कारण समुद्र का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मानवीय गतिविधियों के कारण ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ रही है, जो समुद्री तूफानों को विनाशकारी बना रही है। महासागरों के गर्म होने के कारण तूफानों में अचानक तेजी आने लगी है और होरासियो का 24 घंटे के अंदर ही कैटेगरी-5 में पहुंचना डराने वाली बात है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन