मार्केट में छाई आधी चप्पल, रईसों के पैरों की बढ़ा रही शोभा; भारत में है कितनी कीमत?

फैशन की दुनिया में अजीबोगरीब ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं. कभी फटी जींस, तो कभी कुतरे हुए कपड़े लेकिन इस बार कपड़े नहीं, बल्कि चप्पल आई है. जी हां वो भी आधे पैर की. चैनल ने इस बार एक चौंकाने वाला प्रोडक्ट लॉन्च किया है जो आपको भी हैरान कर देगा. कंपनी ने मार्केट में 'आधा चप्पल' उतारा है. जी हां, आधा. ये चप्पल सिर्फ पैर के पिछले हिस्से को ही ढकती है, जबकि आगे का पूरा पैरा नंगा रहता है.

chanel half sandals trending
1 / 7

विज्ञापन

फैशन प्रेमियों और रईसों के बीच फेमस हो रही चप्पल

फैशन प्रेमियों और रईसों के बीच फेमस हो रही चप्पल2 / 7

बता दें कि यह नया डिजाइन लग्जरी फैशन प्रेमियों और रईसों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है. कई सेलिब्रिटीज और फैशन आइकॉन्स इसे पहनकर रेड कार्पेट और पार्टी में नजर आ रहे हैं. लेकिन आम लोग इसे देखकर हैरान हैं. ये चप्पल आम लोगों के लिए हंसी का पात्र बन गई है.

विज्ञापन

क्या है चैनल का आधा चप्पल?

क्या है चैनल का आधा चप्पल?3 / 7

चैनल के इस फुटवियर को हाफ म्यूल या हाफ सैंडल कहा जा रहा है. यह डिजाइनर म्यूल्स का एक नया वर्जन है जो सिर्फ एड़ी को ही कवर करता है. आगे का हिस्सा पूरी तरह खुला रहता है ब्रांड का दावा है कि यह मिनिमलिस्ट लुक, आराम और बोल्ड स्टेटमेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.

कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश4 / 7

इस आधी चप्पल की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. एक जोड़ी आधे चप्पल की कीमत 800 से 1500 अमेरिकी डॉलर (करीब 70,000 से 1.25 लाख रुपये) तक बताई जा रही है. इस चप्पल में कुछ एक्सक्लूसिव वेरिएंट्स भी हैं जिनकी कीमत इससे भी ज्यादा है.

विज्ञापन

क्यों हो रही आधी चप्पल ट्रेंडिंग?

क्यों हो रही आधी चप्पल ट्रेंडिंग?5 / 7

फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, चैनल हमशा से बोल्ड और यूनिक डिजाइन के लिए जाना जाता है. पिछले कुछ सालों में “लैस-अप” सैंडल, “बैलेट फ्लैट” और “म्यूल” जैसे स्टाइल्स काफी पॉपुलर रहे हैं. अब हाफ सैंडल ने नया ट्विस्ट दे दिया है. यह ट्रेंड “कम इज मोर” और “अंडरस्टेटेड लक्जरी” की तरफ इशारा करता है. कई सुपरमॉडल्स और इंफ्लुएंसर्स इसे पहनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. कुछ फैशन क्रिटिक्स इसे “फ्यूचरिस्टिक” और “इनोवेटिव” बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे “बेतुका” और “पैसों की बर्बादी” कह रहे हैं.

भारत में कैसा रहा रिसपॉन्स?

भारत में कैसा रहा रिसपॉन्स?6 / 7

भारत में लग्जरी फैशन और ब्रैंड्स तेजी से बढ़ रहे हैं. मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर जैसे शहरों में चैनल, लुई वुइटन, गु्च्ची जैसे ब्रांड्स के शोरूम पहले से भी हैं और इसमें लोगों की भीड़ देखी जाती है. आधे चप्पल का ट्रेंड यहां भी अमीर वर्ग में चर्चा का विषय बन गया है. कुछ भारतीय सेलिब्रिटीज ने इसे ट्राई करने की इच्छा जाहिर की है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक7 / 7

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस आधी चप्पल का मजाक उड़ा रहे हैं. “आधा चप्पल पहनकर पूरा स्टाइल, आधा पैर नंगा, आधा दिमाग खराब!” चैनल फैशन हाउस लंबे समय से विवादास्पद और इनोवेटिव डिजाइनों के लिए जाना जाता है. कोको चैनल ने ही छोटी ब्लैक ड्रेस, पर्ल नेकलेस और बॉयिश सूट जैसी क्रांतिकारी चीजें दी थीं. इस बार का आधा चप्पल भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाता दिख रहा है. वैसे पैरिस फैशन वीक में इस डिजाइन को काफी सराहा गया है. एक फैशन डायरेक्टर ने कहा, “यह डिजाइन पैरों की नेचुरल ब्यूटी को सेलिब्रेट करता है.” वहीं कुछ डॉक्टर्स चेतावनी दे रहे हैं कि लंबे समय तक ऐसे चप्पल पहनने से पैरों में दर्द, बैलेंस की समस्या और चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन