शहरों की भीड़ से दूर सुकून चाहिए? उत्तर भारत के ये 10 शांत टाउन देंगे परफेक्ट ब्रेक

अगर आप शहरों की भागदौड़ से दूर सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो उत्तर भारत के ये शांत और खूबसूरत टाउन आपके लिए परफेक्ट हैं. यहां ना भीड़ है, ना शोर, बस प्रकृति, पहाड़ और सुकून भरा माहौल आपका इंतजार कर रहा है.

best places to visit
1 / 11
Credit: Social Media

विज्ञापन

चौकोरी, उत्तराखंड

चौकोरी, उत्तराखंड2 / 11

कुमाऊं की पहाड़ियों में बसा चौकोरी उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है जो पूरी तरह शांति और सुकून चाहते हैं. यहां से नंदा देवी, नंदा कोट और पंचाचूली जैसी हिमालय की ऊंची चोटियों का पैनोरमिक व्यू दिखाई देता है. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आसमान के बदलते रंग इस जगह को और भी खास बना देते हैं. चाय बागानों की हरियाली, ठंडी हवा और कम भीड़ इसे डिजिटल डिटॉक्स के लिए आइडल बनाती है.  

विज्ञापन

जीभी, हिमाचल प्रदेश

जीभी, हिमाचल प्रदेश3 / 11

हिमाचल की तिर्थन वैली में छिपा जीभी एक ऐसा गांव है जहां समय जैसे धीमा पड़ जाता है. लकड़ी के पारंपरिक घर, छोटे-छोटे झरने, और घने जंगल इसे किसी फेयरी टेल जैसा बनाते हैं. यहां आप नदी किनारे बैठकर घंटों शांति महसूस कर सकते हैं. ट्रेकिंग, लोकल कैफे और होमस्टे का अनुभव इस जगह को खास बनाता है.  

पंगोट, उत्तराखंड

पंगोट, उत्तराखंड4 / 11

नैनीताल से कुछ किलोमीटर दूर पंगोट पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है. यहां 250 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां देखी जा सकती हैं, जिनमें हिमालयी ग्रिफॉन और ब्लू-विंग्ड मिनला शामिल हैं. सुबह-सुबह पक्षियों की चहचहाहट और घने जंगलों की ताजगी आपको पूरी तरह तरोताजा कर देती है. भीड़-भाड़ से दूर यह जगह प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए बेहतरीन है.

विज्ञापन

तिर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश

तिर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश5 / 11

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित तिर्थन वैली एडवेंचर और शांति का बेहतरीन मेल है. यहां बहती तिर्थन नदी, हरे-भरे पहाड़ और साफ-सुथरा वातावरण आपको शहर की थकान से दूर ले जाता है. आप यहां ट्रेकिंग, फिशिंग और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं, या बस नदी किनारे बैठकर सुकून का अनुभव कर सकते हैं.

मुनस्यारी, उत्तराखंड

मुनस्यारी, उत्तराखंड6 / 11

पंचाचूली पर्वतों की गोद में बसा मुनस्यारी एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत टाउन है. यह जगह ट्रेकिंग और एडवेंचर के लिए जानी जाती है, लेकिन यहां की शांति भी उतनी ही खास है. बर्फ से ढकी चोटियां, शांत गांव और साफ आसमान इसे फोटोग्राफी और रिलैक्सेशन के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

विज्ञापन

कल्पा, हिमाचल प्रदेश

कल्पा, हिमाचल प्रदेश7 / 11

किन्नौर जिले का कल्पा अपने शानदार व्यू और शांत माहौल के लिए मशहूर है. यहां से किन्नौर कैलाश पर्वत की भव्य झलक मिलती है. सेब के बाग, पारंपरिक लकड़ी के घर और ताजा हवा इस जगह को अलग ही अनुभव देते हैं. भीड़ से दूर यह जगह सुकून भरी छुट्टियों के लिए परफेक्ट है.

चोपता, उत्तराखंड

चोपता, उत्तराखंड8 / 11

“मिनी स्विट्जरलैंड” के नाम से मशहूर चोपता अपनी हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. यह जगह तुंगनाथ मंदिर ट्रेक के लिए भी प्रसिद्ध है. घने जंगल, खुले मैदान और बर्फ से ढकी चोटियां इसे नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग बना देती हैं. यहां का शांत माहौल आपको मानसिक सुकून देता है.

विज्ञापन

राजगढ़, हिमाचल प्रदेश

राजगढ़, हिमाचल प्रदेश9 / 11

हिमाचल का यह ऑफबीट हिल स्टेशन कम भीड़ और ज्यादा प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. राजगढ़ को “पीच वैली” भी कहा जाता है क्योंकि यहां आड़ू के बागान काफी हैं. ठंडी हवाएं, शांत माहौल और पहाड़ों का खूबसूरत दृश्य इसे एक छुपा हुआ खजाना बनाते हैं.

मैक्लोडगंज (धर्मशाला), हिमाचल प्रदेश

मैक्लोडगंज (धर्मशाला), हिमाचल प्रदेश10 / 11

दलाई लामा के निवास स्थान के रूप में प्रसिद्ध मैक्लोडगंज में तिब्बती संस्कृति की झलक मिलती है. यहां के मठ, कैफे और शांत पहाड़ी वातावरण इसे खास बनाते हैं. ध्यान और योग के लिए यह जगह बेहद लोकप्रिय है. पहाड़ों के बीच बिताया गया समय यहां आपको मानसिक शांति देता है.

विज्ञापन

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश, उत्तराखंड11 / 11

गंगा नदी के किनारे बसा ऋषिकेश आध्यात्मिक और प्राकृतिक दोनों तरह का अनुभव देता है. योग और मेडिटेशन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध इस शहर में आप शांति और आत्मिक संतुलन पा सकते हैं. लक्ष्मण झूला, गंगा आरती और शांत आश्रम यहां की खास पहचान हैं. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन