Triple H के एरा में 3 साल बाद WWE में मैच लड़ेगा ये दिग्गज! SummerSlam में खूंखार रेसलर से हो सकती है टक्कर

WWE SummerSlam 2026 का बिल्डअप अब कंपनी शुरू कर दिया है. कुछ बड़े मैचों की घोषणा भी कर दी गई है. कंपनी द्वारा एक खतरनाक मुकाबला और तैयार किया जा रहा है, जिसमें फेमस स्टार की इन-रिंग एक्शन में वापसी हो सकती है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: हाल ही में WWE Raw का आयोजन हुआ था. वहां SummerSlam 2026 का बिल्डअप देखने को मिला. रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों के मैच तय कर दिए गए हैं. फैंस का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ रहा है. पिछले कुछ सालों से ये शो दो दिन का हो रहा है. खैर कंपनी एक और बड़े मैच का प्लान बना रही है, जिसके संंकेत मिल गए है. रिपोर्ट में भी इसे लेकर अब बड़ा जानकारी मिल रही है. आइए आपको बताते हैं कि किन दो स्टार्स के बीच टक्कर हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

नाइट ऑफ चैंपियंस में गुंथर की हुई हार

नाइट ऑफ चैंपियंस में गुंथर की हुई हार2 / 6

हाल ही में सऊदी अरब में हुए नाइट ऑफ चैंपियंस इवेंट में कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सैमी ज़ेन और गुंथर के खिलाफ डिफेंड की. इस मैच में सभी को चौंकाते हुए सैमी ने जीत हासिल की. वो नए चैंपियन बन गए. गुंंथर को लगातार तीसरे टाइटल मैच में हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गुंथर ने बैकस्टेज दिखाया गुस्सा

गुंथर ने बैकस्टेज दिखाया गुस्सा3 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस में हार से गुंथर काफी गुस्से में आ गए थे. उनका आमना-सामना बैकस्टेज में जनरल मैनेजर निक एल्डिस से हुआ. गुंथर ने एल्डिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए. एल्डिस को गुस्सा आ गया और उन्होंने गुंथर को धक्का दे दिया. दोनों के बीच हाथापाई हो गई. WWE ऑफिशियल ने बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग किया. (Photo: WWE.com)

माइकल कोल ने दिया अपडेट

माइकल कोल ने दिया अपडेट4 / 6

WWE Raw के एपिसोड में माइकल कोल ने गुंथर और निक एल्डिस की स्थिति पर अपडेट दिया. उन्होंने WWE के ऑफिशियल स्टेटमेंट के बारे में जानकारी दी. कोल ने कहा कि WWE ने फिलहाल दोनों को उनके घर भेज दिया है. अब आगे की जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा. (Photo: X)

विज्ञापन

समरस्लैम में हो सकता है मैच

समरस्लैम में हो सकता है मैच5 / 6

Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टजर ने अब बड़ा अपडेट साझा किया है. उन्होंने कहा कि WWE की गुंथर और निक एल्डिस की समरस्लैम में टक्कर कराने की प्लानिंग चल रही है. इस वजह से ही नाइट ऑफ चैंपियंस के बाद बैकस्टेज सैगमेंट पेश किया गया था. (Photo: WWE.com)

लंबे समय बाद एक्शन में नज़र आएंगे निक एल्डिस

लंबे समय बाद एक्शन में नज़र आएंगे निक एल्डिस 6 / 6

अक्टूबर 2023 में निक एल्डिस SmackDown के जनरल मैनेजर बने थे. इससे पहले उन्होंने बतौर रेसलर तगड़ा काम किया था. उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को अपना अंतिम मैच लड़ा था. अब वो करीब तीन साल बाद ट्रिपल एच के एरा में पहली बार मैच लड़ने के लिए तैयार लग रहे हैं. गुंथर के साथ उनकी तगड़ी टक्कर हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन