WWE में Roman Reigns को धोखा देने वाले रेसलर का आएगा तूफान, इस दिन रिंग में मचेगा तहलका!
WWE में सैथ रॉलिंस का बहुत बड़ा नाम है. वो अपने प्रोमो और तगड़ी स्किल के लिए जाने जाते हैं. रॉलिंस लंबे समय से लाइव टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. अब उनकी वापसी होने वाली है. इसे लेकर खास अपडेट सामने आ गया है.

Seth Rollins: WWE मेन रोस्टर में साल 2012 से सैथ रॉलिंस काम कर रहे हैं. द शील्ड ग्रुप के साथ उन्होंने डेब्यू किया था. उनके साथ रोमन रेंस और डीन एंब्रोज भी थे. 2014 में शील्ड अलग हो गई थी. रॉलिंस ने ही इसे तोड़ा था. रॉलिंस ने रेंस और एंब्रोज को धोखा दिया. इसके बाद रॉलिंस का सिंगल रन शानदार रहा. उन्हें समय-समय पर पुश भी दिया गया. बीच-बीच में उन्हें पुश भी दिया गया. वो वर्ल्ड चैंपियन भी बने. उन्होंने ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों को हराया. रॉलिंस कुछ समय से लाइव टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. अब उनकी वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है. आइए आपको बताते हैं.
समरस्लैम में मिली थी हार
2 / 6अगस्त 2026 की शुरुआत में हुए समरस्लैम प्रीमियम लाइव इवेंट में सैथ रॉलिंस का मुकाबला रोमन रेंस के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ था. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. दोनों ने रिंग में खूब सारी हदें पार कीं. अंत में बड़ी मुश्किल से रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन किया. रेंस ने इसी के साथ द शील्ड का अध्याय खत्म किया. रेंस और रॉलिंस ने एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया. ये बहुत ही शानदार पल था. (Photo: WWE.com)
WWE टीवी से हो गए गायब
3 / 6समरस्लैम 2026 के बाद सैथ रॉलिंस लाइव टीवी से गायब हो गए. अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है. फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बड़ी बात ये है कि कुछ हफ्ते पहले मेक्सिको में हुए लाइव इवेंट में वो नज़र आए थे. उन्होंने सोलो सिकोआ और एलए नाइट के साथ मिलकर ब्लडलाइन का सामना किया था. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. रॉलिंस को कंपनी ने एक नई कहानी में डाल दिया है. (Photo: WWE.com)
कब होगी रॉलिंस की वापसी?
4 / 6WWE ने सैथ रॉलिंस की वापसी को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. इसके बावजूद WWE और फ्रॉस्ट बैंक सेंटर ने सैन एंटोनियो टेक्सस में आगामी 21 सितंबर को होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड के लिए उन्हें एडवर्टाइज किया है. हो सकता है कि शो में वो वापसी कर फैंस को सरप्राइज दें. लाइव इवेंट में वो मैच लड़ रहे हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो उनकी वापसी संभव है. (Photo: WWE.com)
रॉलिंस को नहीं है कोई इंजरी
5 / 6कुछ अफवाहें सामने आ रही थीं कि सैथ रॉलिंस कोई इंजरी से जूझ रहे हैं. इस कारण से शायद वो टीवी पर नहीं आ रहे हैं. WrestleVotes की रिपोर्ट के अनुसार उनके टीवी पर नहीं दिखने का कारण चोट नहीं है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वो पूरी तरह से ठीक हैं और वापसी के आस-पास हैं. रॉलिंस को इंजरी आती तो फिर कंपनी इसके बारे में जरूर फैस को जानकारी प्रदान करती. (Photo: WWE.com)
रोमन के साथ आ सकते हैं रॉलिंस
6 / 6नवंबर में सर्वाइवर सीरीज का आयोजन होने वाला है. इस इवेंट में वॉरगेम्स मैच भी होगा. ब्लडलाइन का पिछले कुछ सालों में वॉरगेम्स मैच में दबदबा देखने को मिला है. रेंस इसका हिस्सा रहे हैं. कंपनी ने अभी से प्लान बनाना शुरू कर दिया है. रॉयस कीज अपने साथियों के साथ मिलकर ब्लडलाइन को चुनौती दे सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वॉरगेम्स मैच में इस साल रॉलिंस और रेंस साथ काम कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)


















