
1 / 9
WWE SmackDown का इस हफ्ते एपिसोड जबरदस्त रहा. तीन घंटे में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. रेसलमेनिया 42 का बिल्डअप भी शानदार अंदाज में किया गया है. कहानियों को क्रिएटिव टीम ने अच्छे ढंग से आगे बढ़ाया. एक बार फिर रैंडी ऑर्टन का बवाल देखने को मिला. उन्होंने कोडी रोड्स को धराशाई किया. कमेंटेटर और फेमस फुटबॉलर पैट मैकफी ने भी वापसी की और हील टर्न लिया. अब वो ऑर्टन के साथ नज़र आएंगे. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते कौन-कौन से सैगमेंट और मैच हुए.
रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

2 / 9
रैंडी ऑर्टन ने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में अपना 15वां टाइटल जीतने वाले हैं. कोडी रोड्स के साथ उनका ब्रॉल हुआ. अचानक वहां पर पैट मैकफी ने आकर कोडी को लो-ब्लो लगा दिया. मैकफी ने कोडी की जमकर बेइज्जती की. वहीं ऑर्टन ने चेयर से रोड्स के ऊपर खतरनाक हमला किया.
रिया रिप्ली का मैच

3 / 9
रिया रिप्ली का मुकाबला मीचीन के साथ हुआ. रिप्ली ने शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद जेड कार्गिल, मीचीन और बी-फैब ने मिलकर रिप्ली के ऊपर हमला किया. रिया को बचाने के लिए इस बार उनकी दोस्त इयो स्काई आईं. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया.
अंकल हाउडी का मैच

4 / 9
अंकल हाउडी का मुकाबला टामा टोंगा के साथ हुआ. मैच में सोलो सिकोआ ने भी दखलअंदाजी की. अंत में हाउडी ने सिस्टर एबीगेल के जरिए जीत हासिल की. मैच के बाद टोंगा और सिकोआ के बीच बहस देखने को मिली. वहीं हाउडी अपने लालटेन लेकर चले गए.
ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट

5 / 9
ट्रिक विलियम्स ने रेसलमेनिया 42 में मैच मिलने पर खुशी जताई. सैमी ज़ेन ने आकर उनके ऊपर आरोप लगाए. दोनों के बीच तगड़ी बहस हुई. कार्मेलो हेज भी वहां पर आए. उन्होंने सैमी के खिलाफ रीमैच की मांग की. सैमी ने कुछ देर बाद उनकी चुनौती स्वीकार कर ली.
एलिस्टर ब्लैक का मैच

6 / 9
एलिस्टर ब्लैक का मुकाबला मैट कार्डोना के साथ हुआ. इस मैच में मैट ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. उनके हाथ में दिक्कत हो रही थी. इसका पूरा फायदा ब्लैक ने उठाया. उन्होंने मैच के अंत में विलियम्स को ब्लैक मॉस मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.
टैग टीम मैच

7 / 9
शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला बेली और लायरा वैल्किरिया के साथ हुआ. मैच में चारों स्टार्स ने अपने एक्शन से वाहवाही लूटी. अंत में फ्लेयर और ब्लिस ने जीत दर्ज की. मैच के बाद सभी स्टार्स के ऊपर लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने हमला किया.
टैग टीम चैंपियनशिप मैच

8 / 9
आर-ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट ने किट विल्सन और द मिज़ के खिलाफ अपनी टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. ट्रुथ और प्रीस्ट की जोड़ी ने शानदार काम किया और टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद कोडी ने आकर विल्सन को क्रॉस रोड्स दिया. कोडी ने इसके बाद रैंडी ऑर्टन और पैट मैकफी को धमकी दी.
मेन इवेंट

9 / 9
मेन इवेंट में सैमी ज़ेन ने अपनी यूएस चैंपियनशिप कार्मेलो हेज के खिलाफ डिफेंड की. हेज के पांव में दिक्कत आ गई थी. इसका फायदा सैमी ने उठाया और हैलुवा किक लगाकर टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद ट्रिक विलियम्स ने सैमी पर हमला किया. ट्रिक ने टाइटल अपने हाथ में लेकर जश्न मनाया.