The Rock की होगी ब्लॉकबस्टर वापसी, Randy Orton मचाएंगे तबाही, जानिए WWE SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE SmackDown के एपिसोड पर इस हफ्ते सभी की नजरें टिकी हैं. कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए पहले से ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए थे. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से सैगमेंट और मैच होंगे.

WWE
1 / 7
WWE SmackDown में क्या होगा?

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. इससे पहले सभी की नजरें इस हफ्ते SmackDown पर टिकी हैं. कंपनी इसे शानदार बनाना चाहेगी. रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी पर सभी की नजरें होंगी. पैट मैकफी भी इसमें शामिल हो गए हैं. इसके अलावा कुछ स्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा. ब्लू ब्रांड में रेसलमेनिया 42 का बिल्डअप होना तय है. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट2 / 7

रैंडी ऑर्टन की राइवलरी अभी कोडी रोड्स के साथ चल रही है. रैंडी ने कुछ हफ्ते पहले हील टर्न लिया था. इसके बाद से वो खूंखार हो गए हैं. ऑर्टन दावा कर चुके हैं कि वो रेसलमेनिया 42 में अपना 15वां वर्ल्ड टाइटल जीतेंगे. इस हफ्ते SmackDown में उनका भी सैगमेंट होगा. कोडी रोड्स के साथ उनका ब्रॉल हो सकता है.

विज्ञापन

पैट मैकफी का ऐलान

पैट मैकफी का ऐलान3 / 7

पैट मैकफी ने पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया. वो अब रैंडी ऑर्टन का साथ दे रहे हैं. मैकफी ने कहा कि अब वो इस हफ्ते SmackDown में एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं. हो सकता है कि वो द रॉक की वापसी की घोषणा कर दें. आप सभी जानते हैं कि कोडी और रॉक का तगड़ा इतिहास रहा है.

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स का सैगमेंट4 / 7

कोडी रोड्स के ऊपर रैंडी ऑर्टन ने दबदबा बनाया हुआ है. अभी तक कोडी के लिए कोई भी हफ्ता अच्छा नहीं गया है. पिछले हफ्ते तो रैंडी और पैट मैकफी ने मिलकर उनके ऊपर हमला किया. अब इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में वो दोनों स्टार्स को लेकर अपनी बात रखेंगे. देखना होगा कि वो क्या संदेश देंगे.

विज्ञापन

रॉयस कीज का डेब्यू

रॉयस कीज का डेब्यू 5 / 7

रॉयस कीज ने इस साल की शुरुआत में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री की थी. इसके बाद से वो टीवी से गायब ही रहे हैं. उन्हें लेकर लगातार चर्चा भी चल रही है. सभी के दिमाग में ये ही सवाल था कि उनका वीकली एपिसोड में डेब्यू कब होगा. SmackDown के आगामी एपिसोड में उनका इन-रिंग डेब्यू होने वाला है.

सैमी ज़ेन और ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट

सैमी ज़ेन और ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट6 / 7

रेसलमेनिया 42 में सैमी ज़ेन अपनी यूएस चैंपियनशिप को ट्रिक विलियम्स के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो के अंत में विलियम्स ने सैमी के ऊपर खतरनाक हमला किया था. इस हफ्ते दोनों का सैगमेंट रखा गया है. सैमी और विलियम्स के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट

ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट7 / 7

ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला रेसलमेनिया 41 में जेकब फाटू के साथ होने वाला है. दोनों की तगड़ी राइवलरी चल रही है. फैंस दोनों को लेकर काफी उत्साहित हैं. इस हफ्ते ड्रू अब ब्लू ब्रांड में फाटू को लेकर अपनी बात रखेंगे. वो फाटू की असलियत को उजागर करने वाले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन