Brock Lesnar का हाल-बेहाल, Roman Reigns का आया तूफान, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ?

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बॉस्टन में हुआ था. फैंस को वहां पर बड़े सैगमेंट और मैच देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस ने भी एंट्री की. दोनों को देखकर फैंस खुश हो गए. मेन इवेंट में भी मजा आया. रेसलमेनिया 42 का बिल्डअप हुआ और कहानियों को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 9
WWE Raw Result

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर की एंट्री

ब्रॉक लैसनर की एंट्री2 / 9

शो की शुरुआत में पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर आए. हेमन ने लैसनर की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि रेसलमेनिया 42 में लैसनर उनकी हालत खराब करेंगे. फेमी ने एंट्री की. लैसनर ने एफ-5 लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. फेमी ने लैसनर को रिंग से बाहर फेंक दिया.

विज्ञापन

द उसोज़ का मैच

द उसोज़ का मैच3 / 9

द उसोज़ का मुकाबला द विज़न के साथ हुआ. इस मुकाबले में एलए नाइट ने दखलअंदाजी कर जे उसो को ब्रॉस नकल्स दिया. जे ने नकल्स से ऑस्टिन थ्योरी पर हमला कर दिया. इस वजह से मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.

बैकी लिंच का सैगमेंट

बैकी लिंच का सैगमेंट4 / 9

बैकी लिंच ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि वो एजे ली को एक बार फिर सबक सिखाना चाहती हैं. एजे ने भी रिंग में कदम रखा.  दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए. एजे ने बैकी को रेसलमेनिया 42 में मैच की लिए चुनौती दी. बैकी भी मुकाबले के लिए मान गईं.

विज्ञापन

ग्रेसन वॉलर का मैच

ग्रेसन वॉलर का मैच5 / 9

ग्रेसन वॉलर का मुकाबला जे'वॉन एवंस के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. कोफी किंग्सटन ने भी मैच में दखलअंदाजी की. अंत में एवंस ने वॉलर को ओजी कटर मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

पॉल हेमन का सैगमेंट

पॉल हेमन का सैगमेंट6 / 9

पॉल हेमन ने कहा कि वो सैथ रॉलिंस से वन-ऑन-वन बात करना चाहते हैं. रॉलिंस अनाउंस टेबल पर आए. उन्हें पुलिस पकड़ कर ले गई. हेमन ने इसके बाद रॉलिंस के परिवार के लिए अपशब्द कह दिए. रॉलिंस ने रिंग में जाकर हेमन को पंच मार दिया.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच7 / 9

रेड ब्रांड में बेली और लायरा वैल्किरिया का मुकाबला काबुकी वॉरियर्स के साथ हुआ. इस मैच में भी चारों स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से वाहवाही लूटी. अंत में बेली और लायरा ने शानदार जीत हासिल की.

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच8 / 9

पेंटा ने डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मुकाबले में फिन बैलर ने दखल दिया. उनकी वजह से मिस्टीरियो क हार मिल गई. मैच के बाद बैलर ने जेडी मैकडॉना और मिस्टीरियो के ऊपर खतरनाक हमला किया.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट9 / 9

सीएम पंक ने ब्लडलाइन के ऊपर निशाना साधा. जे उसो और जिमी उसो भी आए. जे काफी गुस्से में थे. रोमन रेंस ने भी एंट्री की. जे ने पंक के ऊपर हमला कर दिया. रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया. अंत में रोमन ने रिंग के बाहर अनाउंस टेबल पर पंक को पटक दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन