Roman Reigns की जोरदार पिटाई, WWE को मिले नए चैंपियंस, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ?

WWE Raw का एपिसोड मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ. कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए पहले से ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए थे. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक सहित बड़े स्टार्स ने अपना जलवा दिखाया. शुरुआत में स्टेफनी मैकमैहन ने अचानक आकर सभी को बड़ा सरप्राइज दिया. सबसे बड़ी बात है कि कंपनी को दो नए चैंपियन भी मिले. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 10
WWE Raw Result

विज्ञापन

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स का सैगमेंट2 / 10

कोडी रोड्स ने शो की शुरुआत की. उनके सैगमेंट में स्टेफनी मैकमैहन आईं. स्टेफनी ने कहा कि कोडी रेसलमेनिया में रैंडी ऑर्टन को नहीं हरा पाएंंगे. स्टेफनी ने कोडी को ऑर्टन से दूर रहने  के लिए कहा. कोडी ने स्टेफनी के पिता विंस मैकमैहन का जिक्र किया. इसके बाद स्टेफनी ने कोडी को थप्पड़ मार दिया.

विज्ञापन

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच3 / 10

द उसोज़ ने स्ट्रीट फाइट में द विज़न के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच में काफी बवाल देखने को मिला. एलए नाइट और आईशोस्पीड ने भी दखलअंदाजी की. अत में जिमी और जे को ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल के खिलाफ अपना टाइटल गंवाना पड़ा.

लिव मॉर्गन का सैगमेंट

लिव मॉर्गन का सैगमेंट4 / 10

लिव मॉर्गन ने इस बार स्टेफनी वकेर की मां पर निशाना साधा. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. रॉक्सन परेज ने आकर वकेर के ऊपर हमला किया. परेज और मॉर्गन ने मिलकर वकेर की हालत खराब की. मॉर्गन ने वकेर को ओविलियन मूव लगाया.

विज्ञापन

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच5 / 10

नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने बेली और लायरा वैल्किरिया के खिलाफ वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मैच में बैला ट्विंस और शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस ने दखलअंंदाजी की. इन सभी के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला. मैच का कोई नतीजा भी नहीं निकल पाया.

ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट

ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट6 / 10

पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर की तारीफ की. लैसनर ने ओबा फेमी को बुलाया फेमी ने सिक्योरिटी के ऊपर हमला कर रिंग में एंट्री की. लैसनर और फेमी के ब्रॉल को रोकने के लिए ट्रिपल एच आए. लैसनर बाहर चले गए. उन्होंने एक गार्ड को खतरनाक एफ-5 लगाया.

विज्ञापन

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच7 / 10

पेंटा ने कोफी किंग्सटन के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाकर फैंस की वाहवाही लूटी. कोफी ने पेंटा को अच्छी टक्कर दी लेकिन वो मुकाबला जीत नहीं पाए. अंत में पेंटा ने अपने टाइटल को रिटेन किया.

पॉल हेमन का सैगमेंट

पॉल हेमन का सैगमेंट8 / 10

पॉल हेमन ने सैथ रॉलिंस को निशाना बनाया. रॉलिंस ने पीछे से आकर हेमन पर चेयर से हमला किया. वो हेमन को स्टॉम्प लगाने वाले थे, लेकिन गुंथर ने आकर उन्हें स्लीपर होल्ड लॉक में फंसा दिया. दोनों के बीच अब रेसलमेनिया 42 में मैच होगा.

विज्ञापन

इयो स्काई का मैच

इयो स्काई का मैच9 / 10

इयो स्काई का मुकाबला राकेल रॉड्रिगेज के साथ हुआ. दोनों ने एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दी. मैच में काबुकी वॉरियर्स ने भी दखलअंदाजी की. इसका फायदा राकेल को मिला. उन्होंने अपना फिनिशिंग मूव लगाकर मैच अपने नाम कर लिया.

मेन इवेंट

मेन इवेंट10 / 10

मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच ब्रॉल हुआ. दोनों ने सिक्योरिटी पर भी हमला किया. पंक ने रेंस को GTS लगाकर अनाउंस टेबल पर पटक दिया. इस बार पंक का पलड़ा भारी रहा. रेंस की हालत खराब हो गई. पंक ने पिछले हफ्ते पड़ी मार का बदला ले लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन