Roman Reigns काटेंगे गदर, Brock Lesnar का दुश्मन मचाएगा बवाल, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE Raw पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. रोमन रेंस भी बवाल मचाएंगे. जानिए कौन से मैच रेड ब्रांड में होंगे.

WWE
1 / 8
WWE Raw

WWE में इस समय बैकलैश 2026 की तैयारियां चल रही हैं. 9 मई को फैंस को शानदार एक्शन देखने को मिलेगा. रोमन रेंस भी इस प्रीमियम लाइव इवेंट में अपना जलवा दिखाएंगे. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी जोरदार होने वाला है. कंपनी ने शो को जोरदार बनाने के लिए पहले से ही बड़े ऐलान कर दिए हैं. फैंस को काफी मजा आने वाला है. टॉप स्टार्स को एडवर्टाइज किया गया है. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

कॉन्ट्रैक्ट साइन

कॉन्ट्रैक्ट साइन2 / 8

बैकलैश 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच इस हफ्ते Raw में कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा. इस सैगमेंट में काफी मजा आएगा. पिछले हफ्ते रेंस को मार पड़ी थी. इस बार फाटू के ऊपर रोमन भारी पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का सैगमेंट3 / 8

पिछले हफ्ते सीएम पंक रेड ब्रांंड में नज़र नहीं आए थे. इस बार उन्हें एडवर्टाइज किया गया है. देखना होगा कि उनके लिए कंपनी का अगला प्लान क्या होगा. वहीं बैकलैश में सैथ रॉलिंस का मैच ब्रॉन ब्रेकर के साथ होने वाला है. रॉलिंस का सैगमेंट भी Raw में होगा. रॉलिंस और ब्रेकर के बीच ब्रॉल हो सकता है

सोल रुका का सैगमेंट

सोल रुका का सैगमेंट4 / 8

सोल रुका ने NXT में जबरदस्त काम किया. अब उन्हें Raw में शिफ्ट कर दिया गया है. इस हफ्ते वो रेड ब्रांड में ऑफिशियल तौर पर कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगी. रुका को सभी लोग फ्यूचर स्टार के रूप में देख रहे हैं. देखना होगा कि उनके लिए आगे क्या प्लान होगा.

विज्ञापन

सिट-डाउन सैगमेंट

सिट-डाउन सैगमेंट5 / 8

Raw में इयो स्काई और ओस्का के बीच सिट-डाउन सैगमेंट होगा. दोनों के बीच लड़ाई भी हो सकती है. इनका मैच बैकलैश में होने वाला है. फैंस इनके मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं. अभी तक राइवलरी में ओस्का का दबदबा देखने को मिला है.

ओबा फेमी का ओपन चैलेंज

ओबा फेमी का ओपन चैलेंज6 / 8

रेसलमेनिया में ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को हराकर सभी को चौंका दिया था. इसके बाद से वो छाए हुए हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने ग्रेसन वॉलर को हराया था. इसके बाद फेमी ने कहा कि अब उनका ओपन चैलेंज जारी रहेगा. अब देखना होगा कि इस हफ्ते उन्हें कौन चुनौती देगा.

विज्ञापन

फिन बैलर का मैच

फिन बैलर का मैच7 / 8

फिन बैलर की राइवलरी अभी डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ चल रही है. इसमें जेडी मैकडॉना भी शामिल हैं. उन्होंने मिस्टीरियो का साथ दिया है. इस हफ्ते बैलर का मुकाबला मैकडॉना के साथ होगा. दोनों के बीच तगड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है.

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच8 / 8

Raw में इस हफ्ते पेंटा और जे'वॉन एवंस का मुकाबला रुसेव और ईथन पेज के साथ होगा. पिछले हफ्ते रुसेव और पेज ने मिलकर पेंटा के ऊपर हमला किया था. उन्हें बचाने के लिए एवंस आए थे. इस हफ्ते होने वाले टैग टीम मैच में काफी बवाल मच सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन