The Rock का कैसा है अब तक WWE WrestleMania में रिकॉर्ड? जानिए किन स्टार्स ने दी दिल तोड़ने वाली हार

WWE WrestleMania 42 का आयोजन कुछ ही दिन बाद होने वाला है. रेसलर्स और स्टार्स इस मेगा इवेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. खैर इससे पहले हम आपको द रॉक के WrestleMania रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं. साथ ही साथ ये भी बताएंगे कि किन रेसलर्स ने उन्हें हार दी है.

WWE
1 / 13
WWE WrestleMania

WWE WrestleMania 42 में द रॉक के आने की खबरें भी चल रही हैं. लंबे समय से वो रिंग में नज़र नहीं आए हैं. उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. WWE का WrestleMania बहुत ही प्रसिद्ध इवेंट होता है. पूरी दुनिया की नजरें इस पर रहती हैं. हर कोई इसमें परफॉर्म कर नाम कमाना चाहता है. दिग्गज द रॉक ने भी WrestleMania में बड़े मैच लड़े हैं. साथ ही साथ उन्होंने बड़े कारनामे कर लोकप्रियता भी हासिल की है. यहां हम आपको रॉक के अब तक WrestleMania में किए गए प्रदर्शन की पूरी जानकारी देंगे.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 40

WWE WrestleMania 402 / 13

WrestleMania 40 नाइट-1 के मेन इवेंट में द रॉक और रोमन रेंस का सामना कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था. रॉक ने लंबे समय बाद मेगा इवेंट में मैच लड़ा. रॉक और रेंस की केमिस्ट्री शानदार रही और अंत में दोनों ने जबरदस्त जीत दर्ज की.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 32

WWE WrestleMania 323 / 13

WrestleMania 32 में द रॉक मुकाबला एरिक रोवन के साथ हुआ था. दोनों के बीच मैच ज्यादा खास नहीं रहा. रॉक ने रोवन को सिर्फ छह सेकेंड में हराकर सभी को चौंका दिया था. रॉक को इसके बाद वायट फैमिली ने भी घेर लिया था. हालांकि, जॉन सीना ने वहां पर एंट्री कर रॉक का साथ दिया था.

WWE WrestleMania XXIX

WWE WrestleMania XXIX4 / 13

WrestleMania XXIX में द रॉक ने जॉन सीना के खिलाफ अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बहुत ही तगड़ा मैच हुआ था. इस मैच को लेकर फैंस में बहुत ज्यादा उत्साह था. अंत में सीना ने रॉक को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी.

विज्ञापन

WrestleMania XXVIII

WrestleMania XXVIII5 / 13

WrestleMania XXVIII में जॉन सीना और द रॉक के बीच सिंगल्स मैच हुआ था. सीना और रॉक ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. 30 मिनट तक चले इस मुकाबले में रॉक ने सीना के ऊपर शानदार जीत दर्ज की. सीना और रॉक की राइवलरी इसके बाद लंबे समय तक चली.

WrestleMania XX

WrestleMania XX6 / 13

WrestleMania XX में एक थ्री ऑन टू हैंडीकैप मैच हुआ था. बतिस्ता, रैंडी ऑर्टन और रिक फ्लेयर ने मिलकर द रॉक और मिक फोली को मात दी थी. ये मुकाबला करीब 17 मिनट तक चला था. मुकाबले में रॉक और फोली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था.

विज्ञापन

WrestleMania XIX

WrestleMania XIX7 / 13

WrestleMania XIX में द रॉक और स्टीव ऑस्टिन के बीच जोरदार मुकाबला हुआ था. करीब 18 मिनट तक ये मुकाबला चला और अंत में रॉक ने शानदार जीत हासिल की. इन दोनों के मैच ने खूब वाहवाही लूटी थी. दोनों ने तगड़ा एक्शन भी दिखाया.

WrestleMania 18

WrestleMania 188 / 13

WrestleMania 18 में द रॉक का मुकाबला हॉलीवुड होगन के साथ हुआ था. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. करीब 17 मिनट तक चले इस मुकाबले में रॉक ने शानदार जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

WrestleMania X

WrestleMania X9 / 13

WrestleMania X में द रॉक और स्टीव ऑस्टिन के बीच  WWF वर्ल्ड हवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. दोनों के बीच करीब 28 मिनट का मुकाबला हुआ. मुकाबले में ऑस्टिन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अंत में टाइटल अपने नाम किया.

WrestleMania 2000

WrestleMania 200010 / 13

WrestleMania 2000 में ट्रिपल एच, मिक फोली, द बिग शो और द रॉक के बीच WWF वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच हुआ था. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में ट्रिपल एच ने जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया.

विज्ञापन

WrestleMania XV

WrestleMania XV11 / 13

WrestleMania XV में द रॉक और स्टीव ऑस्टिन के बीच WWF वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नो DQ मैच हुआ था. इस मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका मैनकाइंड ने निभाई थी. अंत में ऑस्टिन ने शानदार अंदाज में रॉक को हराकर टाइटल अपने नाम किया.

WrestleMania XIV

WrestleMania XIV12 / 13

WrestleMania XIV में द रॉक का मुकाबला केन शेमरोक के साथ WWF इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए हुआ. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. रॉक ने अच्छा एक्शन दिखाया. अंत में DQ के जरिए रॉक को मुकाबले में जीत मिल गई.

विज्ञापन

WrestleMania 13

WrestleMania 1313 / 13

WrestleMania 13 में रॉकी मेविया (द रॉक) का मुकाबला द सुल्तान के साथ हुआ था. दोनों के बीच WWF इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. दोनों के बीच करीब 10 मिनट का मुकाबला हुआ. अंत में रॉक ने शानदार जीत हासिल की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन