WWE से निकाले गए 7 भारतीय रेसलर्स अभी क्या कर रहे हैं? जानिए किसने ली प्रेमानंद महाराज की शरण

WWE ने पिछले कुछ सालों में भारत के कुछ रेसलर्स को रिलीज कर सभी को चौंकाया है. इनमें बड़े स्टार्स भी शामिल थे. हैरान करने वाली बात ये है कि मौजूदा समय में WWE में कोई भी भारतीय स्टार नहीं है. आइए आपको बताते हैं कि रिलीज किए गए रेसलर्स अब क्या कर रहे हैं.

WWE
1 / 7
भारतीय रेसलर अभी क्या कर रहे हैं?

Former WWE Stars: WWE में भारत का नाम सबसे पहले द ग्रेट खली ने ऊंचा किया था. वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बने. इसके बाद से रेसलिंग के लिए भारतीय फैंस का प्यार उमड़ा. WWE में कुछ स्टार्स ने अपना दम दिखाया. 2024 में WWE ने तीन भारतीय रेसलर्स को रिलीज किया था. इसके बाद से कंपनी में कोई भी भारत का रेसलर काम नहीं कर रहा है. ये थोड़ा हैरान कर देने वाली बात है. ट्रिपल एच को जरूर इस बारे में सोचना चाहिए. खैर इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि WWE से निकाले गए भारतीय सुपरस्टार्स अभी क्या कर रहे हैं.

विज्ञापन

वीर महान

वीर महान2 / 7

वीर महान एक वक्त पर सनसनी बन गए थे. 2022 में उन्हें सिंगल पुश दिया गया. हालांकि, उनकी बुकिंग ज्यादा अच्छी नहीं रही. ट्रिपल एच के एरा में वीर खास काम नहीं कर पाए. अप्रैल 2024 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था. कंपनी से जाने के बाद महान ने दोबारा रिंग में कभी कदम नहीं रख. अब वो वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड बॉयज

बॉलीवुड बॉयज3 / 7

बॉलीवुड बॉयज के समीर सिंह और सुनील सिंह ने भी WWE में तगड़ा काम किया था. टैग टीम डिवीजन में उनका जलवा देखने को मिला था. जून 2021 में दोनों को रिलीज कर दिया गया था. इसके बाद से दोनों स्टार्स इंडिपेंडेंट सर्किट में काम कर चुके हैं. इन्होंने टैग टीम डिवीजनज में ही अन्य जगह भी बवाल मचाया है.

सांगा

सांगा4 / 7

सांगा को सभी सौरव गुर्जर नाम से जानते हैं. सांगा ने NXT में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. मेन रोस्टर में वो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए क्योंकि उनकी बुकिंग ज्यादा अच्छी नहीं की गई. अप्रैल 2024 में उन्हें भी रिलीज कर दिया गया था. इसके बाद से उन्होंने अभी तक रिंग में कदम नहीं रखा है.

विज्ञापन

जिंदर महल

जिंदर महल5 / 7

जिंदर महल ने WWE में लंबे समय तक काम किया और वो वर्ल्ड चैंपियन भी बने. अप्रैल 2024 में महल को रिलीज कर दिया गया. इसके बाद सभी चौंक गए थे. महल ने WWE से जाने बाद इंडिपेंडेंट सर्किट में बढ़िया काम किया है. वो बड़ी चैंपियनशिप भी हासिल कर चुके हैं. वो रेसलिंग में पूरी तरह से एक्टिव हैं.

शैंकी

शैंकी6 / 7

2020 में शैंकी को WWE ने साइन किया. इसके बाद वो लाइमलाइट में रहे. जिंदर महल के साथ उन्होंने टैग टीम में काम किया. सितंबर 2023 में शैंकी को WWE ने रिलीज कर दिया था. शैंकी इसके बाद से ज्यादातर रेसलिंग से दूर ही रहे हैं. कुछ ही मौकों पर वो अन्य जगह दिखे हैं. हालांकि, वो अभी भी लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन

कविता देवी

कविता देवी7 / 7

कविता देवी ने भी WWE में काम किया है. उन्होंने डेवलपमेंट ब्रांड में ही ज्यादातर अपना दम दिखाया है. उनका करियर ज्यादा खास नहीं रहा. मई 2021 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था. कविता ने अब रेसलिंग छोड़ दी है. 2024 में उन्होंने आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन